कोलकाता में इंस्टीट्यूट की दीवार के कोने पर यूं जा बैठा मरीज, चढ़ा कैसे? देखकर लोग हैरान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस हॉस्पिटल में अजीब वाक्या हुआ है। यहां एक मरीज इंस्टीट्यूट की विशाल दीवार पर चढ़कर कोने पर जा बैठा। कई मंजिल की उूंचाई पर था। नीचे खड़े लोगों ने उसे इस तरह उूपर बैठे देखा तो हैरान रह गए। उसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

वह आखिर क्यों इतनी उूंचाई पर जा चढ़ा, लोगों के मन ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस हॉस्पिटल के कर्मी उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे तो वह मना करने लगा। एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि, मरीज को एक वार्ड में रखा गया था। वहां से वह निकलकर न जाने कैसे दीवार के कोने पर जा चढ़ा। अब वह नीचे उतरना चाहता। उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।

कोलकाता-इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस हॉस्पिटल के कर्मियों के मुताबिक, शख्स को नीचे उतारने के लिए हाइड्रोलिक-सीढ़ी मंगवाई। वहीं, उसे इस तरह बैठा देखकर लोगों के रोंगने खड़े हो गए।

आखिरकार उतारा गया
फायरब्रिगेड आॅफिसर शुभंकर घोष ने बताया कि, वह मरीज मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। वह कुछ नहीं बता रहाथा कि वह वहाँ क्यों चढ़ा, लेकिन वर्दी में लोगों को अपने पास नहीं आने दे रहा था। उसे सकुशल नीचे उतारने के लिए हमने कई गद्दे व जाल बिछाए। उसे उतारने के बाद अब उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications