कच्चा बादाम गाने वाले भूबन बाड्याकर का हुआ एक्सिडेंट, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 01 मार्च। कच्चा बादाम गाने से दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल करने वाले भूबन बाड्याकर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी को वह सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। जब वह गाड़ी चलाना सीख रहे थे इसी दौरान उनका एक्सिडेंट हो गया। उन्होंने हाल ही में एक सेकेंड हैंड कार खरीदी थी और इसी को वह चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सिडेंट हो गया, जिससे उनके सीने में चोट आई है, फिलहाल वह सूरी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती हैं।

Recommended Video

      kacha badam : किसने गाया 'कच्चा बादाम' गाना, कौन हैं Bhuban badyakar, जानिए पूरी कहानी
      bhuban

      गौर करने वाली बात है भुबन रातों रात इंटरनेट पर सनसनी बन गए। जिस तरह से मूंगफली बेचने का उनका अनोखा तरीका लोगों के सामने आया उसे काफी पसंद किया गया। इंस्टाग्राम पर लगभग हर दूसरा गाना उनका ही। लोग बैकग्राउंड में इस गाने को बजाकर अलग-अलग डांस मूव दिखा रहे हैं। बता दें कि भूबन ने इस गाने को ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपोज किया था। वह बीरभूम में मूंगफली बेचने के लिए इस गाने को गाते थे। बाद में इस गाने को यूट्यूब पर रीमिक्स करके पेश किया गया, जिसे 50 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

      बता दें कि भूबन पश्चिम बंगाल की बीरभूमि जिले के कुरजूरी गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पांच सदस्य हैं। उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। वह घर के टूटे सामान आदि के बदले लोगों को मूंगफली बेचते थे। वह साईकिल से लोगों के घर-घर जाकर कच्चा बादाम गाना गाते थे थे और लोगों को बेचते थे। वह हर रोज तकरीबन 3-4 किलो मूंगफली लोगों को बेचते थे। लेकिन लोकप्रिय होने के बाद उन्होंने मूंगफली बेचना बंद कर दिया। भूबन को हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस ने सम्मानित भी किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+