बंगाल हिंसा: जेपी नड्डा ने सांसदों की पांच सदस्यीय कमेटी की गठित, सभी करेंगे हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा
West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने राज्य दौरा करने के लिए अनुसूचित जाति के सांसदों की पांच सदस्यीय समिति नियुक्त की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में हुई भीषण हिंसा एवं निर्दोषों की हत्या की जांच के लिए पार्टी के अनुसूचित जाति के सांसदों की एक जांच समिति का गठन किया है। यह समिति पश्चिम बंगाल के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगी तथा विशेष कर इस हिंसा से प्रभावित व्यक्तियों एवं परिजनों से बातचीत करेगी तथा शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सौंपेगी। नीचे देखें किन सांसदों को इस समिति में जगह मिली है...

जांच समिति में निम्नलिखित सदस्य हैं-
1. विनोद सोनकर, सांसद (संयोजक)
2. सुरेश कश्यप, सांसद
3. एस. मुनिस्वामी, सांसद
4. मनोज राजोरिया, सांसद
5. विनोद चावड़ा, सांसद












Click it and Unblock the Notifications