Howrah Child Escalator: मॉल के एस्कलेटर में बच्चे का हाथ फंसा, अधिकारियों के पसीने छूटे
Howrah Child Escalator: हादसे निमंत्रण देकर नहीं आते। ऐसा ही हुआ पश्चिम बंगाल के हावड़ा में। एक मॉल के एस्केलेटर में बच्चे का हाथ फंसने से उसकी जान पर बन आई।
संकट में फंसे बच्चे बच्चे को रेस्क्यू करने में हावड़ा पुलिस के साथ राहत और बचाव कर्मियों के पसीने छूट गए। शॉपिंग मॉल की स्वचालित सीढ़ी में हाथ फंसने के कारण बच्चे को इंजरी भी हुई।

वायरल स्टोरी के बारे में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एस्कलेटर में फंसे बच्चे को बचाने में अधिकारियों को डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दिल दहला देने वाली ये घटना में 12 जुलाई की है।
हावड़ा के शॉपिंग मॉल के एस्केलेटर में तीन साल के बच्चे का हाथ फंसने के मामले में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 12 जुलाई को गुब्बारे से खेलते समय मोहम्मद शाहिद का हाथ चलती सीढ़ियों के गैप में फंस गया।
पुलिस ने बच्चे को बचाते हुए मॉल से सभी खरीददारों को बाहर निकाल दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद मॉल अधिकारियों, पुलिस और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से एस्केलेटर के सभी हिस्से खोले गए और बच्चे को बचा लिया गया। बच्चे को मामूली चोटें आईं।












Click it and Unblock the Notifications