West Bengal: पश्चिम बंगाल में रेल हादसा, लोकल ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बाल- बाल बचे यात्री
पश्चिम बंगाल को एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जब एक लोकल ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया।

Train Derailed in West Bengal: पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। हालांकि गनीमत ये रही की इसमें किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना स्थल पर ट्रेन के डिब्बों से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। रेलवे अधिकारी घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं।
ट्रेन हादसा पश्चिम बंगाल में माजू रेलवे हॉल्ट के पास हुआ, जब हावड़ा-अमता लोकल ट्रेन 3 डिब्बे रेलवे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी होते ही तरागाछी से दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा एक और बड़ा ट्रेन हादसा बिहार में हुआ।
बुधवार रात 9.55 मिनट पर रोहतास मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना को लेकर रेलवे के मुताबिक इसमें कोई हताहत नहीं। इस घटना में 5 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए थे, जिन्हें ठीक किया गया है। रेलवे ट्रैक पर संचालन सुचारु करने के लिए मालगाड़ी का जल्द संचालन सुनिश्चित किया गया।
बिहार में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरने से चिरैला पौथू रेलवे स्टेशन के निकट फ्रेट कोरिडोर की दोनों लाइन पर ट्रेन का आवागम बाधित हुआ। स्थिति से जल्द निपटते हुए रेलवे ने बृहस्पतिवार सुबह 10.15 बजे रेलवे लाइन पर आवागमन बहाल कर दिया गया।









Click it and Unblock the Notifications