कोलकाता नगर निगम के तंगरा में आग पर काबू, हाई पावर कमेटी से जांच कराएगी बंगाल सरकार
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने घटना (Fire incident in Kolkata) की जांच के लिए हाई पावर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली, 13 मार्च। कोलकाता नगर निगम के टेंगरा इलाका स्थित एक गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। नगर निगम मेयर फिरहाद हकीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा है कि अब कूलिंग की प्रक्रिया चल रही है। स्थिति नियंत्रण में है। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने घटना (Fire incident in Kolkata) की जांच के लिए हाई पावर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे कोलकाता नगर निगम के टेंगरा इलाके में स्थित एक गोदाम में आग लग गई। कुछ ही समय में आग का तांडव इतना बढ़ गया कि पूरा इलाका इसकी चपेट में आग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया। आग की इस घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई।
इस अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है। इसका अनुमान अभी तक नहीं लागाया जा सका है। घटना के कारणों की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। डिविजनल फायर ऑफिसर ने कहा है कि राहत बात यह है कि, आग की इस घटना से आस-पास के लोगों को होने वाले नुकसान से बचा लिया गया है।
वहीं घटना को बंगाल सरकार ने गंभारता से लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आग के कारणों का पता करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की बाद कही है। इसके लिए हाई पावर कमेटी का गठित की गई है। यह कमेटी आग के कारणों के सभी बिंदुओं पर गहना से जांच करेगी।












Click it and Unblock the Notifications