पकवान खाने शादी में पहुंचे बिन बुलाए मेहमान, दुल्हा-दुल्हन ने बाइक पर भागकर बचाई जान

शादियों में बिन बुलाए मेहमानों का आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अगर मेहमान 3000-3000 किलो के विशाल हाथी हों, तब क्या होगा? अब इसी तरह का मामला पश्चिम बंगाल के झारग्राम से सामने आया है।

वहां पर एक परिवार में शादी हो रही थी। मेहमानों के लिए कई तरह के पकवान बने थे, लेकिन अचानक से वहां पर हाथियों का झुंड आ पहुंचा। इसके बाद उन्होंने ऐसी दावत उड़ाई कि दुल्हा-दुल्हन को बाइक पर बैठकर भागना पड़ा।

elephant

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार रात को तन्मय सिंघा, मम्पी सिंघा से शादी कर रहे थे। तभी झारग्राम के जोवलभांगा गांव में हाथियों का झुंड पहुंचा। वो सीधे खाने के तंबू में घुस गया। वहां पर उन्होंने जमकर उत्पात मचाया।

गांव वालों ने बताया कि शादी में कई तरह के खाने बन रहे थे, जिसमें सुगंधित मसालों का इस्तेमाल होता है। उनकी खुशबू ने हाथियों का ध्यान खींचा। इस वजह से वो सीधे उसी जगह पर गए जहां पर खाना बन रहा था। इसके बाद वहां रखा सारा सामान तबाह कर दिया।

सुरक्षित जगह पर छिपे मेहमान
वहीं तन्मय ने बताया कि मेहमान खाने के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने हाथियों की आवाज सुनी। उन्होंने सबसे खाना छोड़कर सुरक्षित जगह पर छिपने को कहा। उनका भतीजा वहां बाइक लेकर पहुंचा, जिसकी मदद से वो और उनकी दुल्हन भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। वैसे इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों पक्षों का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

इलाके में 100 से ज्यादा हाथी
ग्रामीणों के मुताबक झाड़ग्राम के विभिन्न हिस्सों में हाथियों का आतंक है। वहां पर 100 से ज्यादा हाथी हैं, जो अलग-अलग समूहों में रहते हैं। वो आए दिन इंसानी बस्ती में घुस आते हैं। इस वजह से कई लोग पंचायत चुनाव में प्रचार तक करने नहीं गए। अब उन्होंने एक पूरी शादी को तबाह कर दिया। ऐसे में वो वन विभाग से इन हाथियों को दूर छोड़ने की मांग कर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+