राज्‍यपाल शपथग्रहण समारोह में पहुंचे शुभेंदु अधिकारी राजभवन के गेट से लौटे, ममता सरकार पर लगाया ये आरोप

राज्‍यपाल शपथग्रहण समारोह में पहुंचे शुभेंदु अधिकारी राजभवन के गेट से लौटे, ममता सरकार पर लगाया ये आरोप

Politics on swearing of West Bengal Governor: पश्चिम बंगाल को बुधवार को आनंद बोस के तौर पर नए राज्‍यपाल मिल गए हैं। आनंद बोस को राजभवन में कलकत्‍ता हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश प्ने राज्‍यपाल पद की शपथ दिलवाई। वहीं इतने अहम कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सुभेन्‍दु अधिकारी शामिल नहीं हो सके उन्‍होंने बताया कि वो वहां तक गए थे लेकिन उन्‍हें राजभवन के दरवाजे से लौटना पड़ा।

adhikari

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर भड़कते हुए अधिकारी ने कहा कि "मैं पश्चिम बंगाल के नए राज्‍यपाल आनंद बोस को बधाई देते हुए कहना चाहता हूं कि मैं और बंगाल के भाजपा अध्‍यक्ष सुकांत मजूमदार राजभवन में शपथ समारोह में पहुंचे थे लेकिन हमें राजभवन के गेट से ही लौटना पड़ा"।

सुकांत मजूमदार को क्‍यों नहीं इनवाइट किया गया वो भी तो सांसद हैं

शुभेन्‍दु अधिकारी ने आरोप लगाया कि "बंगाल की ममता सरकार ने राज्‍यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में बैठने के लिए राज्‍य के मंत्रियों के हिसाब से प्रबंध किया था। उन्‍होंने कहा जब सत्‍ताधारी टीएमसी सांसद को आमंत्रित करके आगे की सीट पर बैठाया गया तो सुकांत मजूमदार को क्‍यों नहीं इनवाइट किया गया वो भी तो सांसद हैं"।

हमारी सीटें समारोह में टीएमसी सांसदों के पीछे लगाई गई थीं।

शुभेन्‍दु अधिकारी ने कहा बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और मेरी सीटें शपथ ग्रहण समारोह में टीएमसी सांसदों के पीछे लगाई गई थीं। हमें डेरेक ओब्रायन, सुदीप बंद्योपाध्याय, माला रॉय और दो अयोग्य भाजपा विधायकों (जो अब टीएमसी के साथ हैं) के पीछे बिठाया जाना था। यह राजनीतिक प्रतिशोध है।

भाजपा के बागी विधायक जो टीएमसी में हैं उन्‍हें आमंत्रित किया गया

अधिकारी ने आरोप लगाया गया कि पोस्टकार्ड प्रिंट करने के लिए भी, नबन्ना यानी पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय में सीएम की परमीशन जरूरी होती है। उन्‍होंने कहा कंपनी के मालिक (पश्चिम बंगाल सीएम) ने राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अतिथि सूची और बैठने की व्यवस्था तय की। उन्‍होंने कहा केवल 2 विधायक जो आधिकारिक तौर पर बीजेपी के साथ हैं लेकिन वर्तमान में टीएमसी के साथ हैं, उन्हें ही इस शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया ।

मेरी सीट टीएमसी सांसदों के पीछे लगाई गई

अधिकारी ने कहा राजभवन की एक तस्वीर से पता चलता है कि से पता चलता हे कि बंगाल भाजपा के अध्‍यक्ष सुकांत मजूमदार की और मेरी सीट टीएमसी सांसदों के पीछे लगाई गई थी। डेरेक ओ'ब्रायन, सुदीप बंद्योपाध्याय, माला रॉय और दो अयोग्य भाजपा विधायक जो अब टीएमसी के साथ हैं, के पीछे बिठाया जाना था। उन्‍होंने कहा ये राजनीतिक प्रतिशोध है।

मैं अपने पद की प्रतिष्ठा के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा

सुवेन्‍दु अधिकारी ने कहा मैं अपने पद की प्रतिष्ठा के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा और इसलिए मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं होऊंगा। यह विपक्ष को अपमानित करने के उद्देश्य से किया गया है और उन्हें (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) दिए गए अवसर का दुरुपयोग है। हमने राज्यपाल को सूचित कर दिया है और उनसे अलग से मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+