West Bengal:गवर्नर जगदीप धनखड़ बोले-पीड़ित धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हैं, आजादी के बाद ये सबसे खतरनाक हिंसा
West Bengal:गवर्नर जगदीप धनखड़ बोले-पीड़ित धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हैं, आजादी के बाद ये सबसे खतरनाक हिंसा
कोलकाता, 16 मई: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार (15 मई) को विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद राज्य में हुए हिंसा पर नाराजगी जताई है। पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा है कि वह कई पीड़ित परिवारों के हालत को देखकर कर हैरान हैं। जगदीप धनखड़ ने कहा, ''लोगों(पीड़ित) ने मुझसे कहा कि वे धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार हैं, लेकिन आश्वासन चाहते हैं कि क्या उसके बाद उनकी रक्षा की जाएगी। उनकी बातों ने मुझे तोड़ दिया। आजादी के बाद से चुनाव के बाद की यह सबसे खतरनाक हिंसा है क्योंकि लाखों लोग अपने घर छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए हैं।''

लोग पुलिस से डरते हैं और पुलिस सत्ता पक्ष से डरती है: जगदीप धनखड़
गवर्नर जगदीप धनखड़ बोले, ''पीड़ितों ने मुझसे कहा कि अगर वे शिकायतकर्ता के रूप में पुलिस के पास जाते हैं, तो उन्हें पुलिस अपराधी बना देती है। और एक बार को वे पुलिस थाने से वापस आ गए तो सत्ताधारी दल (टीएमसी) उनका साथ नहीं छोड़ेगा...लोग पुलिस से डरते हैं और पुलिस सत्ता पक्ष से डरती है।''
जगदीप धनखड़ ने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अत्याचारों को देखकर हैरानी हो रही है। लाखों परिवारों को बेघर कर दिया गया है। जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंसा पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।
सीएम ममता को नंदीग्राम की महिलाओं और बच्चों की दर्द सुनाई नहीं देती?
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को नंदीग्राम बाजार, टाउन क्लब, बंकिम मोड़, चिलाग्राम और केंदेमारी जैसे इलाकों में शरणार्थी शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि हैरानी होती है कि क्या चुनाव परिणाण के बाद हुई हिंसा से प्रभावित पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम इलाके के शरणार्थी शिविरों में रह रही महिलाओं और बच्चों का दर्द सीएम ममता ने सुना है?
जगदीप धनखड़ बोले, तृणमूल प्रमुख (ममता बनर्जी) कूचबिहार के सीतलकुची में केंद्रीय बलों की गोली से 4 लोगों की मौत को जनसंहार बताती हैं लेकिन नंदीग्राम की स्थिति पर चुप्पी क्यों साधती हैं। सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा, आप (ममता बनर्जी) सीतलकुची की घटना को सुनियोजित हत्या और जनसंहार कहती हैं लेकिन क्या आपको नंदीग्राम की महिलाओं और बच्चों की आवाजा सुनाई नहीं देती है।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications