WB में अशांति: गवर्नर ने पूर्व चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में समिति बनाई, हिंसा के खतरे का अध्ययन होगा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुभ्रो कमल मुखर्जी की अध्यक्षता में एक शांति और सामाजिक एकीकरण समिति का गठन किया।
अंतरिम कुलपति बनने पर भी सहमति
कोलकाता में अशांति के बीच जस्टिस की अध्यक्षता में समिति के गठन के पर राजभवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया, जस्टिस सुभ्रो ने रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय (आरबीयू) के अंतरिम कुलपति बनने की सहमति दी है।

समिति के कामकाज पर राजभवन का बयान
राजभवन ने कहा कि समिति पश्चिम बंगाल में समाज में हिंसा के खतरे का अध्ययन करेगी और यह पश्चिम बंगाल राज्य में छात्र समुदाय, भावी पीढ़ी और शिक्षा प्रणाली को कैसे प्रभावित करेगी।
West Bengal Governor CV Ananda Bose forms a Peace and Social integration committee headed by former Chief Justice Calcutta High Court Subhro Kamal Mukherjee who has consented to be the interim Vice Chancellor of the Rabindra Bharati University (RBU): Rajbhawan
— ANI (@ANI) July 5, 2023
The Committee will…
आठ जुलाई को वोटिंग, हिंसा के कारण अशांति
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने हैं। कई जगहों से हिंसा और अशांति कि खबरें सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा प्रायोजित करने के आरोप लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications