Kaliganj by-election: बम विस्फोट में बच्ची की हुई मौत, भाजपा बोली- TMC खून बहाए बिना उपचुनाव भी नहीं जीत सकती
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में पलाशी के पास मुलुंडी गांव में बम विस्फोट हुआ जिसमें कक्षा 4 की छात्रा 13 वर्षीय तमन्ना खातून की मौत हो गई है। यह घटना उसी समय हुई जब कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हुए थे और तृणमूल कांग्रेस पार्टी जीत का जश्न मना रही थी। इस विस्फोट के बाद कालीगंज के इस क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल प्रमुख और पश्चिम बंगाल भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर एक पोस्ट लिखी ही जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के जीत के जश्न में की जा रही रैली में बम फेंके गए जिसके चलते अराजकता फैली और कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई।

सीएम ममता बनर्जी ने बच्ची की मौत पर जताया दुख
बता दें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, " मैं कृष्णानगर पुलिस जिले के बारोचंदगर में हुए विस्फोट में एक युवती की मौत से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदना, परिवार के साथ हैं। पुलिस जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कानूनी कार्रवाई करेगी।
"TMC खून बहाए बिना उपचुनाव भी नहीं जीत सकतेष्
ममता बनर्जी की इस पोस्ट को अमित मालवीय ने 'X' पर लिखा, " फिर से टीएमसी का जश्न अपने हाथों पर खून लगाकर खत्म हुआ। मुस्लिम बहुल कालीगंज उपचुनाव में टीएमसी की जीत की रैली में बम फेंके गए और इस अराजकता में कक्षा 4 में पढ़ने वाली एक छोटी लड़की तमन्ना खातून की हत्या कर दी गई। इस बात को समझें बच्ची की हत्या कर दी गई। टीएमसी अपनी जीत की धुन पर नाच रही थी। टीएमसी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। यह गिद्धों का गिरोह है। वे खून बहाए बिना उपचुनाव भी नहीं जीत सकते। क्या पश्चिम बंगाल की हालत ऐसी हो गई है? क्या ममता बनर्जी के शासन में जीत की यही कीमत है?"












Click it and Unblock the Notifications