Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट के 3सी डिपार्चर टर्मिनल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। कोलकाता एयरपोर्ट के 3सी डिपार्चर टर्मिनल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया।
एयरपोर्ट अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि आग 3सी डिपार्चर बिल्डिंग में लगी है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई है।

सीआईएसएफ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगते ही भगदड़ मच गई। डी पोर्टल चेक-इन काउंटर पर आग लग गई। धुएं के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को टर्मिनल भवन से बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझा दी गई है। सामान्य परिचालन बहाल किया जा रहा है।
Recommended Video
आग लगते ही मची भगदड़
सीआईएसएफ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगते ही भगदड़ मच गई थी। डी पोर्टल चेक-इन काउंटर पर आग लगी थी। धुएं के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को टर्मिनल भवन से बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझा दी गई है। सामान्य परिचालन बहाल किया जा रहा है।
आग पर पाया काबू
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि चेक-इन एरिया पोर्टल डी पर रात 9:12 बजे आग लगी थी। इसका धुआं चारों ओर फैल गया। रात 9:40 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। चेक-इन क्षेत्र में धुएं के चलते चेक-इन प्रक्रिया को सस्पेंड कर दिया गया। कुछ घंटों बाद चेक-इन और संचालन अब फिर से शुरू कर दिया गया है।
वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया था। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावाला ओवरब्रिज पर दुर्घटना के बाद एक तेल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा, JCB चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications