दिल्ली में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा, JCB चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Under Construction Flyover Part Fall: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एनएच-48 के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की जान चली गई। यह भीषण हादसा बुधवार को हुआ।

गनीमत है कि हादसे के वक्त कोई मजदूर नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता और शवों के ढेर लग जाते। देखते ही देखते मौके पर चीख पुकार मच जाती। लेकिन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से क्रेन चालक इसकी चपेट में आ गए।

दिल्ली में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से हादसा

फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से जेसीबी ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि समालखा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से यह हादसा हुआ है।

फ्लाईओवर का हिस्सा क्रेन चालक पर ही गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से फ्लाईओवर निर्माण कार्यों में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लापरवाही ने एक क्रेन चालक की जान ले ली। बता दें कि समालखा से महिपालपुर जाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसी फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया।

मौके पर दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है। मामले की छानबीन में जुट गई है। आश्चर्य की बात ये है कि ऊपर बांधा जा चुका फ्लाईओवर का एक बड़ा सेगमेंट कैसे नीचे गिर गया। हालांकि, रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चल सकेगा कि यह हादसा किस वजह से हुआ।

वहीं, कल मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया था। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावाला ओवरब्रिज पर दुर्घटना के बाद एक तेल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में बालासोर के बाद एक और हादसा, टाटा स्टील प्लांट में भाप की चपेट में आने से 19 लोग गंभीर घायल, VIDEO

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+