पश्चिम बंगाल विधानसभा में मारपीट, सुवेंदु अधिकारी सहित 5 बीजेपी विधायक सस्पेंड

कोलकाता, 28 मार्च: पश्चिम बंगाल में जब से विधानसभा सत्र शुरू हुआ है, तब से वहां हंगामा की लगातार खबरें सामने आ रही है। अब बात सदन के अंदर मारपीट तक पहुंच गई है। विधानसभा के अंदर बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच भिड़ंत देखी गई, जिसके बाद दोनों दलों के विधायकों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। जानकारी के मुताबिक विधानसभा में बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा और टीएमसी विधायक असित मजूमदार के बीच मारपीट हुई है। वहीं इस घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी सहित 5 भाजपा विधायकों को अगली सूचना तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया गया है।

 West Bengal Assembly

विधानसभा के आखिरी दिन मारपीट

विपक्षी दल लगातार विधानसभा के अंदर कई मुद्दों को लेकर विरोध जता रहा है। ऐसे में सोमवार को सत्र के आखिर दिन बीरभूम नरसंहार का मामला गर्मा गया। बीजेपी विधायक ने टीएमसी और ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ विधानसभा के अंदर जमकर हंगामा किया। वहीं बेल में उतरकर नारेबाजी करने लगे। बीजेपी विधायकों की देख टीएमसी विधायक भी बेल में आ गए, जिसके बाद दोनों पार्टी के विधायक आपस में भिड़ गए।

Recommended Video

    West Bengal विधानसभा में मारपीट, Suvendu Adhikari समेत BJP के 5 MLA सस्पेंड | वनइंडिया हिंदी

    बीरभूम हिंसा मामले को लेकर हंगामा

    वहीं बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विपक्ष ने कम से कम अंतिम दिन कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग की, सरकार ने मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वे हमारे 8-10 विधायकों के साथ झगड़ा करने के लिए कोलकाता पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में लाए। उन्होंने आगे कहा कि अनारुल हुसैन द्वारा बनाई गई रामपुरहाट की घटना की वही स्थिति टीएमसी विधायकों और उनकी पुलिस ने अंदर देखी। हम आज इसके खिलाफ मार्च करेंगे। नियमानुसार कार्रवाई की मांग करते हुए मैं अपनी शिकायत अध्यक्ष को लिखूंगा। हमें केंद्र के हस्तक्षेप की जरूरत है।

    TMC विधायकों पर धक्कामुक्की करने का आरोप

    इससे पहले कथित मारपीट के बाद बीजेपी विधायक विधानसभा के बाहर आ गए और ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। बीजेपी ने कहा कि कहा कि वे बीरभूम मामले पर चर्चा चाहते थे, जिस पर हंगामे के बाद TMC विधायकों ने धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की। बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी विधायकों ने उनके साथ मारपीट की और शर्ट तक फाड़ दी।

    सुवेंदु अधिकारी सहित 5 बीजेपी विधायक सस्पेंड

    वहीं बीरभूम हिंसा को लेकर सदन में टीएमसी और भाजपा विधायकों के बीच झड़प के बाद सुवेंदु अधिकारी सहित 5 भाजपा विधायकों को अगली सूचना तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+