बंगाल में बजट सेशन के बीच विधानसभा की लॉबी में टहलते मिले 'फर्जी विधायक', सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति ने खुद को एक विधायक बताकर विधानसभा में अवैध रूप से एंट्री की. हालांकि, शख्स को कुछ ही देर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

west bengal assembly

Kolkata News: फर्जी दरोगा बनकर वसूली करने के तो आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन इस बार मामला फर्जी विधायक का सामने आया है. दरअसल, बुधवार को पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को एक एमएलए (MLA) बताकर वेस्ट बंगाल विधानसभा में अवैध रूप से एंट्री की. हालांकि, फर्जी माननीय कुछ और कदम उठाते उससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. व्यक्ति की पहचान गजानन वर्मा के रूप में की गई है. अधिकारियों ने बताया कि, मामला उस वक्त का है, जब विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया जा रहा था.

विधायक मनोज तिवारी के नाम से विधानसभा में किया प्रवेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हावड़ा के शिबपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज तिवारी होने का ढोंग करते हुए वर्मा विधानसभा की लॉबी में प्रवेश करने में कामयाब हो गए, हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्हें पकड़ लिया गया और हरे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। इस घटना ने पुलिस-प्रसाशन की मुस्तैदी के साथ ही विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

सुरक्षाकर्मियों की पूछताछ में खुली पोल
यह घटना उस दिन हुई जब पश्चिम बंगाल सरकार विधानसभा में राज्य का बजट पेश कर रही थी। फर्जी विधायक जब लॉबी में घूम रहा था तो सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान के बारे में पूछताछ की। इस दौरान सबसे पहले, उसने खुद को एक विधायक के रूप में पेश किया, लेकिन कोई पहचान पत्र पेश नहीं किया। सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने मार्शल को सूचित किया। जिन्होंने पुलिस को फोन किया।

सुरक्षा चूक पर उठे सवाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्मा ने दावा किया कि उन्हें 'राज्यपाल सी वी आनंद बोस द्वारा भेजा गया था' और उन्हें विधानसभा के अंदर प्रवेश करने की अनुमति है। पहले माना जा रहा था कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। घटना के बाद वर्मा को लॉबी में जाने की अनुमति देने वाली सुरक्षा चूक पर सवाल उठे। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कौन हैं मनोज तिवारी
दरअसल, जिन मनोज तिवारी के नाम से व्यक्ति ने विधानसभा में प्रवेश किया वे विधायक हावड़ा के शिबपुर निर्वाचन क्षेत्र से क्रिकेटर से नेता बने और राज्य के खेल मंत्री हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 2023-24 के लिए 3.39 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया और चालू वित्त वर्ष में 8.4% की दर से राज्य की जीडीपी वृद्धि की संभावना व्यक्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+