उपचुनाव: EC ने बंगाल सरकार को लिखा खत, कहा- नतीजों के बाद नहीं होना चाहिए 'जश्न'
कोलकाता, 03 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को हुए 3 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना अंतिम दौर में चल रही है। भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के 11वें राउंड की मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 34,000 मतों से आगे हैं। इसी के साथ जांगीपुर और समसेरगंज सीट पर भी टीएमसी उम्मीदवार वोटों की गिनती में आगे चल रहे हैं। उपचुनाव के परिणाम जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे टीएमसी कार्यकर्ता जोश में दिखाई दे रहा हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर जश्न मनाया। वहीं अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव में जीत का जश्न नहीं मनाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को लिखा पत्र है।
Recommended Video

नतीजों के बाद नहीं होना चाहिए 'जश्न'
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को चिट्ठी लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उप-चुनावों की मतगणना के दौरान या उसके बाद कोई जीत का जश्न/जुलूस ना हो। साथ ही ये भी लिखा है कि चुनाव के बाद हिंसा ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाए।
बंगाल से आई थी हिंसा की खबरें
चुनाव आयोग ने अपना पत्र विधानसभा चुनाव के बाद पैदा हुई स्थिति को मद्देनजर रखते हुए लिखा है। बता दें कि हाल में बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद वहां कई जगहों पर हिंसा और मारपीट की खबरें सामने आई थी, जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने ममता सरकार को पत्र लिखकर उपचुनाव के बाद आने वाले नतीजों पर जश्न और जुलूस ना निकालने के लिए कहा है।
टीएमसी तीनों सीटों पर आगे
इधर उपचुनाव के नजीतों पर नजर डालें तो तीनों सीटों पर टीएमसी प्रत्याशी की जीत पक्की है। भवानीपुर से ममता बनर्जी ने बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल पर भारी बढ़त बना ली है और उनकी भवानीपुर सीट से जीत तय मानी जा रही है। वहीं समसेरगंज में टीएमसी प्रत्याशी अमीरुल इस्लाम और जांगीपुर में टीएमसी प्रत्याशी जाकिर हुसैन भी आगे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications