Punjab IPS Transfer: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, असुहैल कासिम मीर समेत 11 IPS अफसरों के ट्रांसफर

Punjab IPS Transfer: पंजाब सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इनमें अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुहैल कासिम मीर, जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनीता पुंज और प्रदीप कुमार यादव समेत कई अहम नाम शामिल हैं।

punjab-ips-transfer-11-officers-amritsar-rural-ssp

इन तबादलों को पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर किए गए प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि यह फेरबदल पूरी तरह प्रशासनिक आधार पर किया गया है।

Amritsar Rural SSP Suhail Qasim Mir Transferred: अमृतसर ग्रामीण SSP सुहैल कासिम मीर का तबादला

सबसे चर्चित तबादला अमृतसर ग्रामीण के SSP सुहैल कासिम मीर का माना जा रहा है। उन्हें उनके वर्तमान पद से हटाकर असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (AIG) पर्सोनल-I, पंजाब नियुक्त किया गया है। अमृतसर ग्रामीण SSP के पद पर कंवरदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। वह पहले लुधियाना में ADCP इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी के पद पर तैनात थे।

सरकार ने पहले उन्हें एसपी हेडक्वार्टर, अमृतसर ग्रामीण नियुक्त किया और कुछ ही समय बाद उन्हें अमृतसर ग्रामीण का SSP बना दिया। कंवरदीप सिंह ऐसे समय में इस महत्वपूर्ण जिले की कमान संभालेंगे जब हालिया निकाय चुनावों और मजीठा विवाद को लेकर क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील बना हुआ है।

Punjab LPG Price: पंजाब में LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, अमृतसर में 19KG कमर्शियल गैस अब कितने की?
Punjab LPG Price: पंजाब में LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, अमृतसर में 19KG कमर्शियल गैस अब कितने की?

अनीता पुंज और प्रदीप कुमार यादव को नई जिम्मेदारी

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनीता पुंज को स्पेशल डीजीपी (HRD एवं वेलफेयर) नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप कुमार यादव को आईजी तकनीकी सेवाएं (Technical Services) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को पंजाब पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रशासनिक और तकनीकी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जालंधर पुलिस कमिश्नर बदलीं

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (MRS PPA), फिल्लौर का निदेशक नियुक्त किया गया है। धनप्रीत कौर की जगह सतिंदर सिंह को नया पुलिस कमिश्नर, जालंधर बनाया गया है। जालंधर पंजाब का एक प्रमुख शहरी केंद्र है और यहां पुलिस कमिश्नर का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां

तबादला सूची में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है। विवेक शील सोनी को DIG बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है। सुरिंदरजीत सिंह मंड को DIG जेल (Prisons) बनाया गया है। संदीप गोयल को DIG लुधियाना रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। प्रज्ञा जैन, जो अब तक फरीदकोट की SSP थीं, उन्हें AIG लॉ एंड ऑर्डर, पंजाब नियुक्त किया गया है। फरीदकोट SSP का अतिरिक्त प्रभार गुरबंस सिंह बैंस को दिया गया है।

कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता पर फोकस

पंजाब सरकार का कहना है कि पुलिस विभाग में यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विभिन्न इकाइयों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। राज्य में हाल के महीनों में कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, नशा तस्करी और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कई चुनौतियां सामने आई हैं। ऐसे में पुलिस नेतृत्व में यह बदलाव आने वाले समय में पंजाब की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Punjab Politics: पंजाब में कैसे बना अकाली दल का दबदबा? कांग्रेस को बाहर करने वाली पार्टी ने क्यों खोया जनाधार
Punjab Politics: पंजाब में कैसे बना अकाली दल का दबदबा? कांग्रेस को बाहर करने वाली पार्टी ने क्यों खोया जनाधार
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+