Raveena Tandon के घर पर चोरी, लाखों के गहने-घड़ियां लेकर फरार हुई थी महिला, पुलिस ने किया अरेस्ट, क्या है मामल
Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के परिवार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक्ट्रेस की बुजुर्ग मां के घर से लाखों रुपये के गहने और महंगी घड़ियां गायब होने के बाद पुलिस जांच में ऐसा खुलासा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आरोप है कि जिस महिला पर परिवार ने वर्षों तक भरोसा किया, उसी ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
एक्ट्रेस रवीना टंडन के मां के घर पर हुई चोरी
पुलिस जांच के अनुसार गिरफ्तार की गई 47 वर्षीय महिला पिछले कई वर्षों से टंडन परिवार के संपर्क में थी। वह घर के कामकाज में मदद करने के साथ-साथ रवीना टंडन की 86 वर्षीय मां की देखभाल भी करती थी। नियमित रूप से घर आने-जाने के कारण उसने परिवार का विश्वास हासिल कर लिया था और घर के माहौल से पूरी तरह परिचित हो चुकी थी।

भरोसे का फायदा उठाकर महिला ने घर में बनाई जगह
पुलिस के अनुसार इसी भरोसे का फायदा उठाकर उस महिला ने एक्ट्रेस की मां के घर में रखी कीमती संपत्ति पर नजर बनाई और मौका मिलते ही बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया। इस घटना ने एक्ट्रेस के परिवार वालों के साथ साथ उनके करीबियों को भी हैरान कर दिया है।
तिजोरी से गायब हुए लाखों के गहने
-मामला तब सामने आया जब टंडन परिवार ने घर में रखी ज्वैलरी और कुछ महंगी घड़ियों को तलाशना चाहा लेकिन वो अपनी जगह पर नहीं मिलीं। शुरुआती जांच में पता चला कि कीमती सामान जिस लॉकर में रखा गया था, उससे छेड़छाड़ की गई थी।
-पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पर आरोप है कि उसने तिजोरी से करीब 25 लाख रुपये के गहने और दो बेशकीमती लग्जरी घड़ियां निकाल ली हैं। परिवार को जब इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू की।
पूछताछ में सामने आए कई खुलासे
-शुरुआती पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया था। हालांकि बाद में पूछताछ का दायरा बढ़ने पर उसने कथित तौर पर कुछ घड़ियां वापस कर दीं। इसके साथ ही उसने दावा किया कि बाकी गहने किसी अन्य व्यक्ति के पास हैं और उन्हें जल्द लौटा दिया जाएगा।
-वहीं समय बीतने के बावजूद जब कीमती सामान वापस नहीं मिला, तब परिवार को संदेह और गहरा हो गया। इसके बाद मामले को पुलिस तक पहुंचाया गया।
परिवार को कथित धमकी देने का भी आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी महिला पर परिवार के एक सदस्य को धमकाने का भी आरोप है। कहा जा रहा है कि जब उससे गहनों को लेकर दबाव बनाया गया तो उसने कथित तौर पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। इसी बीच परिवार ने अपने स्तर पर भी सामान की तलाश जारी रखी लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया गया।
शिकायत के बाद तेज हुई पुलिस जांच
-मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई के जुहू पुलिस ने जांच शुरू की और उपलब्ध सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए अलग-अलग पहलुओं पर जांच शुरू की।
-फिलहाल पुलिस बाकी ज्वैलरी और अन्य कीमती सामान की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चोरी की पूरी कड़ी का खुलासा हो सकता है।
रवीना टंडन के परिवार की सुरक्षा पर उठे सवाल
ये मामला एक बार फिर दिखाता है कि लंबे समय तक बने भरोसे का गलत इस्तेमाल कितना बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। रवीना टंडन के परिवार से जुड़ी इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं बल्कि ये भी याद दिलाया है कि घर में आने-जाने वाले लोगों पर भरोसा करते समय सतर्कता बरतना कितना जरूरी है। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और चोरी हुए बाकी कीमती सामान की बरामदगी पर टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications