RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर गिरी गाज! फाइनल में अंपायर के साथ की शर्मनाक हरकत, लगा बैन?

RCB Star Tim David Fined: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड को आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर आपा खोना भारी पड़ गया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए डेविड पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन्हें दो डिमेरिट अंक (Demerit Points) दिए गए हैं, जिसके कारण वे आईपीएल 2027 के पहले मुकाबले से बैन कर दिए गए हैं।

पारी के 10वें ओवर में हुई घटना, आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन (RCB Star Tim David Fined)

यह घटना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले के दौरान हुई। आरसीबी की पारी के 10वें ओवर में एक विकेट गिरने के बाद, टिम डेविड ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मैदानी अंपायर नितिन मेनन की तरफ एक आइस बैग फेंक दिया। आईपीएल नियमों के मुताबिक डेविड की यह हरकत आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 के तहत लेवल-1 का अपराध मानी गई है।

Tim David 1

अंपायर के साथ मैदान पर की थी ये हरकत

यह आर्टिकल मैदान पर किसी भी खिलाड़ी, मैच अधिकारी, अंपायर या रेफरी की तरफ अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद, पानी की बोतल या कोई भी अन्य उपकरण फेंकने को प्रतिबंधित करता है। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ के समक्ष सुनवाई के दौरान टिम डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा को मंजूर किया।

Virat Kohli के वायरल पोस्ट पर दिग्गज फुटबॉलर का कमेंट, चैंपियन बनने पर जमकर बरसा प्यार!
Virat Kohli के वायरल पोस्ट पर दिग्गज फुटबॉलर का कमेंट, चैंपियन बनने पर जमकर बरसा प्यार!

इस वजह से लगा एक मैच का बैन

टिम डेविड के लिए इस सीजन में अनुशासनहीनता का यह पहला मामला नहीं था। यह आईपीएल 2026 के सीजन में उनका तीसरा लेवल-1 अपराध था, जिसके चलते उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है। पहली बार गलती होने पर उन्हें 1 डिमेरिट अंक दिया गया था। इसके बाद दूसरी और तीसरी गलती को लेकर 2-2 डिमेरिट अंक दिए गए। जिसके बाद अब उन्हें एक मैच के लिए बैन करने का फैसला लिया गया।

'बीयर पीने वाले दोस्त बन रहे कोच,' सुनील गावस्कर ने बताई IPL की सच्चाई, टीम मालिकों को चेताया
'बीयर पीने वाले दोस्त बन रहे कोच,' सुनील गावस्कर ने बताई IPL की सच्चाई, टीम मालिकों को चेताया

नहीं खेल पाएंगे आईपीएल 2027 का पहला मैच

इन नए अंकों के जुड़ने से टिम डेविड के इस सीजन में कुल 5 डिमेरिट अंक हो गए। आईपीएल आचार संहिता के नियमानुसार, जैसे ही किसी खिलाड़ी के डिमेरिट अंक पांच या उससे अधिक हो जाते हैं, वह स्वतः ही एक मैच के लिए निलंबित हो जाता है। यही कारण है कि वे आईपीएल 2027 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

क्या इस बार भी विक्ट्री परेड करने जा रही है RCB? पिछले साल जश्न के दौरान गई थी 11 लोगों की जान
क्या इस बार भी विक्ट्री परेड करने जा रही है RCB? पिछले साल जश्न के दौरान गई थी 11 लोगों की जान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+