CBSE 12th Re-evaluation: सीबीएसई 12वीं के पुनर्मूल्यांकन का पोर्टल शुरू, कैसे करें आवेदन और कितनी लगेगी फीस?

CBSE Class 12th Re-evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के परिणाम के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन (Verification) और पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आधिकारिक पोर्टल को लाइव कर दिया है। यह पोर्टल 02 जून 2026 से एक्टिव हो चुका है, जिसके जरिए छात्र अपनी स्कैन्ड आंसर शीट में किसी भी गड़बड़ी या अंकों की दोबारा जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में कुछ तकनीकी दिक्कतों के बाद अब यह पोर्टल पूरी तरह से सुचारू रूप से काम कर रहा है और बड़ी संख्या में छात्र बिना किसी परेशानी के इसका लाभ उठा रहे हैं। आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के लिए आवेदन कैसे करना है?

CBSE

पुनर्मूल्यांकन के लिए कब-से-कब तक खुलेगा पोर्टल?

CBSE द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, स्कैन्ड उत्तर पुस्तिकाओं में विसंगतियों के सत्यापन और उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल 02.06.2026 (मंगलवार) से 06.06.2026 (शनिवार) मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

कितनी लगेगी फीस (Fee Structure)

छात्रों को विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए निम्नलिखित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • उत्तर पुस्तिका के सत्यापन (Verification) के लिए: 100/- रुपये प्रति आंसर बुक।
  • पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए: 25/- रुपये प्रति प्रश्न।
  • भुगतान का माध्यम: शुल्क केवल ऑनलाइन मोड जैसे UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन करने की स्टेप-टू-स्टेप प्रक्रिया (How to Apply)

  • 1. सबसे पहले छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के लॉगिन लिंक पर जाना होगा।
  • 2. पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए छात्रों को अपना आधार नंबर (Aadhar Number) दर्ज करना अनिवार्य होगा।
  • 3. लॉगिन करने के बाद, छात्र अपनी इच्छानुसार उन सुविधाओं या विषयों का चयन कर सकते हैं जिनके लिए वे आवेदन करना चाहते हैं।
  • 4. छात्र ध्यान रखें कि 'Freeze and Proceed to payment' बटन पर क्लिक करने के बाद दर्ज की गई डिटेल्स लॉक हो जाएंगी और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

उत्तर पुस्तिका में विसंगतियों का सत्यापन (Verification of Issues)

जिन छात्रों ने अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन्ड कॉपी प्राप्त कर ली है, वे इसमें पाई गई कमियों जैसे- छूटे हुए पन्ने (missing pages), सप्लीमेंट्री शीट का न जुड़ना, छूटे हुए मैप या ग्राफ, धुंधले पन्ने (blurred pages), गलत उत्तर पुस्तिका या किसी अलग सेट के आधार पर हुआ मूल्यांकन आदि के समाधान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र एक ही आवेदन में कई विषयों और समस्याओं को चुन सकते हैं।

CBSE Revaluation 2026: पहले बदली तारीख, अब पोर्टल पर दिखा 'Under Maintenance' का बोर्ड, कब खुलेगी वेबसाइट?
CBSE Revaluation 2026: पहले बदली तारीख, अब पोर्टल पर दिखा 'Under Maintenance' का बोर्ड, कब खुलेगी वेबसाइट?

उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation of Answers)

छात्र एक या एक से अधिक विषयों के विशिष्ट प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रश्न संख्या और पेज नंबर जैसी आवश्यक जानकारी देनी होगी। बोर्ड ने सलाह दी है कि अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी संबंधित विषयों के अनुरोध एक ही बार में जोड़ लें, क्योंकि सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन दोनों के लिए केवल एक ही आवेदन (Only one application) करने की अनुमति है।

पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सीबीएसई परिणाम की जानकारी साझा करेगा। छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने एक वीडियो ट्यूटोरियल लिंक भी जारी किया है।

CBSE Row: कौन है Coempt EduTeck का मालिक? पवन खेड़ा के आरोपों के बाद चर्चा में आई हैदराबाद की कंपनी
CBSE Row: कौन है Coempt EduTeck का मालिक? पवन खेड़ा के आरोपों के बाद चर्चा में आई हैदराबाद की कंपनी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+