सुवेंदु अधिकारी को 'मिनी पाकिस्तान' पर चुनाव आयोग ने चेतावनी देकर छोड़ा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कट्टर प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को चुनाव आयोग ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हल्की चेतावनी देकर छोड़ दिया है। चुनाव आयोग का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी थी जिसके विरोध में ममता बनर्जी ने कोलकाता की गांधी प्रतिमा के पास बैठकर धरना दिया था।

suvendu Adhikari

कभी ममता बनर्जी के खास सहयोगी रहे अधिकारी के खिलाफ मिनी पाकिस्तान वाले बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। सुवेंदु अधिकारी ने दिसम्बर में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और पार्टी ने नंदीग्राम से उन्हें उम्मीदवार बनाया है। ममता बनर्जी भी अपनी भबानीपुर सीट छोड़कर अधिकारी के खिलाफ लड़ने यहां पहुंची हैं।

क्या था अधिकारी का बयान ?
सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा था "अगर आप बेगम को वोट देते हो तो एक मिनी पाकिस्तान बनेगा। एक दाउद इब्राहीम आपके इलाके में आया है। हम सब कुछ नोट करेंगे।"

इस बयान पर चुनाव आयोग ने कहा है कि अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों को उल्लंघन किया है। इसमें कहा गया है "जब आदर्श आचार संहिता लागू हो तो उस अवधि के दौरान इस तरह के बयानों का उपयोग न करें।"

एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर भड़काउ भाषण देने को लेकर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। ममता बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने वोटरों को केंद्रीय बलों के खिलाफ उकसाया था।

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के बयान को बहुत ही भड़काऊ मानते हुए कहा था कि यह कानून व्यवस्था के साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर असर डाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+