ED ने पश्चिम बंगाल के रियल एस्टेट फर्म के कार्यालय में मारा छापा, 1.4 करोड़ रुपये जब्त, BJP का TMC पर निशाना
संपत्ति का मार्केट वैल्यू 12 करोड़ रुपये था, संपत्ति की रजिस्ट्री बुधवार को 3 करोड़ रुपये में की गई थी। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि शेष राशि का भुगतान कोयले की तस्करी की आय के साथ नकद में किया जाना था।

ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के बालीगंज के पास अर्ल स्ट्रीट में एक रियल एस्टेट फर्म के कार्यालय में छापेमेरी की। इस दौरान ईडी ने 1.4 करोड़ रुपये जब्त किए। बयान में अधिकारी ने कहा कि एक विशिष्ट खुफिया सूचना मिली थी कि एक अत्यधिक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति अपने करीबी विश्वासपात्र के माध्यम से कोयले की तस्करी से होने वाले ब्लैक मनी को व्हाइट करने की कोशिश कर रहा था। कहा गया कि एजेंसी द्वारा जब्त की गई राशि का इस्तेमाल गेस्ट हाउस खरीदने के लिए किया जाना था।
संपत्ति का मार्केट वैल्यू 12 करोड़ रुपये था, संपत्ति की रजिस्ट्री बुधवार को 3 करोड़ रुपये में की गई थी। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि शेष राशि का भुगतान कोयले की तस्करी की आय के साथ नकद में किया जाना था। ईडी के अधिकारियों ने दावा किया कि उनके द्वारा जब्त किए गए सामान ने अभियुक्तों के बीच एक 'बड़ी सांठगांठ' की ओर इशारा किया है। साथ ही प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति एक मंत्री के अवैध नकदी को भी संभाल रहा था।
हालांकि, संघीय एजेंसी ने अभी तक प्रभावशाली व्यक्ति और मंत्री का नाम नहीं लिया है। इसने कहा कि आगे की जांच चल रही है। छापों ने एक राजनीतिक गतिरोध पैदा कर दिया है। भाजपा ने दावा किया है कि राजनीतिक व्यक्ति का 'करीबी विश्वासपात्र' ममता बनर्जी के साथ भवानीपुर में उनके चुनाव प्रचार के दौरान देखा गया था।
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि "मनजीत सिंह ग्रेवाल @ जिट्टा; @MamataOfficial के भबानीपुर उपचुनाव अभियान को किसने संभाला, @dir_ed की प्रेस विज्ञप्ति में नामित किया गया है। उन्हें सीएम और उनके राजनेता भाई कार्तिक बनर्जी के साथ देखा जा सकता है। क्या सीएम स्पष्ट करेंगे, पार्थ चटर्जी की तरह, वह भी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी?"
यह भी पढ़ें- वीडियोकॉन पर ईडी ने लगाया 60000 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप












Click it and Unblock the Notifications