वीडियोकॉन पर ईडी ने लगाया 60000 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

एक तरफ जहां हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अदानी ग्रुप सवालों के घेरे में है तो दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय ने वीडियोकॉन ग्रुप को लेकर बड़ी बात कही है। ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में कहा कि वीडियोकॉन ग्रुप ने 60000 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। ईडी की ओर से कहा गया है कि बैंकों से 60 हजार करोड़ रुपए तेल और गैस बिजनेस को मोजांबिक, ब्राजील, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, ईस्ट तिमोर में विकास के लिए लिया था, उसकी मनी लॉन्ड्रिंग की गई है।
ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हुए वकील सुनील गोन्साल्विस और ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर पेश हुए। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर कोर्ट ने ईडी से कहा कि वह दिल्ली कोर्ट का रुख करें क्योंकि यह मामला ईसीआईआर का है और इससे संबंधित केस वहां चल रहा है। गौर करने वाली बात है कि ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर अपनी जांच शुरू की है। सीबीआई ने 2020 में वीडियोकॉन के सीएमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ केस दर्ज किया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ फर्जीवाड़े के मामले में यह केस धूत के अलावा कुछ सरकारी अधिकारियों और प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया गया था।
ईडी का दावा है कि अलग-अलग बैंकों से वीडियोकॉन ग्रुप ने पैसा लिया था, इसमे से तकरीबन 196.75 मिलियन डॉलर राशि का इस्तेमाल बिना पूर्व घोषित गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया। तकरीबन 1813 मिलियन डॉलर को विदेश में ले जाया गया। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ने दिल्ली में इस मामले में केस दर्ज किया है जबकि ईडी ने ईसीआईआर दिल्ली में इसको लेकर केस दर्ज किया है, लिहाजा ईडी को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट का रुख करना चाहिए।
गौर करने वाली बात है कि सीबीआई ने अपनी शुरुआती जांच में कहा था कि अप्रैल 2012 में कंपनी को 2773.6 मिलियन डॉलर की राशि दी गई थी, यह पैसा विदेश में तेल और गैस से जुड़े काम के लिए दिए गए थे। इसमे से 1103 मिलियन डॉलर को दूसरे काम में इस्तेमाल किया गया। सीबीआई ने कहा कि 2013 में वीडियोकॉन की ओर से कहा गया था कि एससीबी का लोन 400 मिलियन डॉलर से बढ़कर 530 मिलियन डॉलर हो गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications