EC ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा के चुनाव प्रचार पर लगाया 48 घंटे का बैन, कूच बिहार को लेकर दिया था विवादित बयान
कोलकाता, 13 अप्रैल: बंगाल चुनाव में चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कूचबिहार में 4 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में टीएमसी से लेकर बीजेपी ने जमकर एक-दूसरे पर हमला किया। दोनों ही पार्टी चुनाव आयोग तक पहुंची। इस दौरान कूचबिहार हिंसा मामले पर बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने आपत्तिजनक बयान दिया था। अब बीजेपी नेता के बयान के बाद चुनाव आयोग सख्त नजर आ रहा हैं।

Recommended Video
चुनाव आयोग ने कूचबिहार हिंसा पर टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता राहुल सिन्हा पर कार्रवाई की है। ईसी ने अगले 48 घंटों के लिए किसी भी तरीके से प्रचार करने से रोक लगा दी है। आज दोपहर 12 बजे से 15 अप्रैल कर चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई है। इससे पहले चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर प्रचार करने पर 24 घंटे का बैन लगाया था।
आपको बता दें कि कूचबिहार के सीतलकुची में CISF की ओर से फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद राहुल सिन्हा ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि सुरक्षा बलों को चार नहीं, आठ लोगों को गोली मारनी चाहिए थी। अगर पूरे मामले पर गौर करें तो रिपोर्ट के मुताबिक पोलिंग बूथ पर एक शख्स बेहोश हो गया था, जिसके बाद अफवाह उड़ी की CISF ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिसके बाद 300 से 400 लोगों का समूह आकर हिंसक हो गया, लोगों की भीड़ को देखते हुए जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चला दी।












Click it and Unblock the Notifications