West Bengal News: दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, कई लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
West Bengal Crackers factory blast: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के दत्तकपुर स्थित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट की खबर सामने आ रही है।
Duttapukur Crackers factory Blast: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। विस्फोट में आसपास के कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। बचाव दल मौके पर मौजूद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट सुबह 10 बजे के आसपास हुआ जब कोलकाता से लगभग 30 किमी उत्तर में दत्तपुकुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल में कई लोग कारखाने में काम कर रहे थे। फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने मीडिया को बताया कि दुर्घटनास्थल से अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

वीडियो देखें...
घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में, पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में इसी तरह के विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications