बंगाल में बुर्ज खलीफा की थीम पर तैयार हुआ दुर्गा पंड़ाल, बनाने में 250 कर्मी लगे, कितनी है ऊंचाई?

कोलकाता। इस वर्ष के आश्विन नवरात्रि शुरू हो गए हैं। नवरात्रि में देवी के 9 रूपों की उपासना की जाती है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और यूपी समेत देश के हिंदू बहुत प्रदेशों में आज से विशेष आयोजन कराए जा रहे हैं। मां दुर्गा की पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बहुत बड़ा दुर्गा पंड़ाल सजाया गया है। यह पंडाल बुर्ज खलीफा की थीम पर तैयार किया गया। यह पंडाल काफी ऊंचा है और बड़ी संख्या में जुटने वाले श्रद्धालुओं का गवाह होगा।

Durga pandal on the theme of Dubais Burj Khalifa in Bengal, it took 250 workers to build, Know what is the height

कोलकाता में श्रीभूमि सर्पोर्टिंग क्लब के प्रेसिडेंट सुजीत बोस ने बताया कि, बुर्ज खलीफा की थीम पर तैयार किए गए दुर्गा पंडाल की हाइट 145 फीट है। उन्होंने कहा, "इसे बनाने में 250 कर्मी लगे। हमने इसे अरब में स्थित दुनिया की सबसे उूंची इमारत बुर्ज खलीफा की तरह दर्शाने की योजना बनाई थी। इसलिए इसे बुर्ज खलीफा की तरह डिजाइन किया गया है।"

Durga pandal

उन्होंने कहा कि, हमारे यहां कोविड गाइडलाइन के पालन के साथ ही पूजा की जाएगी। बता दिया जाए कि, कुछ ही देर पहले बंगाल में दुर्गा पूजा-आयोजनों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ लोगों को दुर्गा पूजा में शामिल होने की इजाजत दे दी है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पहले अदालत ने राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी।

Durga pandal on the theme of Dubais Burj Khalifa in Bengal, it took 250 workers to build, Know what is the height

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया
आज फैसला सुनाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने दुर्गा पूजा के आयोजनों को अनुमति दे दी। हालांकि, अनुष्ठानों में लोगों के शामिल होने के लिए कुछ शर्तें हाईकोर्ट ने रखी हैं, जैसे- कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी लोगों का फुली वैक्सीनेटेड (वैक्सीन की दोनों डोज) होना अनिवार्य है। वहीं, 45- 60 आयुवर्ग के लोग बड़े पूजा पंडालों में और 10-15 उम्र के बच्चे छोटे पूजा पंडालों में जा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+