पश्चिम बंगाल: उपचुनाव की वजह से 12वीं की परीक्षा में बदलाव, 6-15 अप्रैल के बीच नहीं होगा एग्जाम
कोलकाता, 17 मार्च: पश्चिम बंगाल में उप चुनाव के बीच परीक्षाओं में थोड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए कुछ विषयों की डेट बदली गईं है। उप चुनाव की वजह से 10 दिनों तक कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए कुछ विषयों की तारीख बदली गई, उपचुनाव के कारण 6-15 अप्रैल के बीच कोई परीक्षा नहीं होगी। ऐसे में अब परीक्षाएं 26 अप्रैल के बजाय 27 अप्रैल को खत्म होंगी। जानकारी के मुताबिक एग्जाम का शेड्यूल उपचुनाव की वजह से बदला गया है। गुरुवार को शिक्षा सचिव और मुख्य सचिव के साथ अलग-अलग मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नए तारीखों का ऐलान किया है।
12वीं के एग्जाम टाइम टेबल में बदलाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज में विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। इसी के मद्देनजर 12वीं के एग्जाम टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। 12वीं की 2 अप्रैल को प्रथम भाषा की परीक्षा होगी, जिसके बाद 4 अप्रैल को दूसरी भाषा का एग्जाम होगा।
27 अप्रैल को खत्म होंगी परीक्षाएं
इसके बाद 6 से 15 अप्रैल तक कोई परीक्षा नहीं होगी, क्योंकि 12 का चुनाव है। ऐसे में मतदान केंद्रों के लिए स्कूलों की जरूरत होती है। वहीं परीक्षा 26 अप्रैल के बजाय 27 अप्रैल को खत्म होंगी।












Click it and Unblock the Notifications