'मेरे पास हैं अश्लील वीडियो', पलक डेथ केस में नया मोड़! ननद ने लगाए संगीन आरोप, कहा-शादी के बाद भी थे कई अफेयर
Palak Rajak Death Case: ग्वालियर की इंस्टाग्राम क्रिएटर पलक रजक मौत (Palak Rajak Death) मामले में अब नया और विवादित मोड़ सामने आया है। दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच अब ससुराल पक्ष खुलकर पलक के चरित्र और निजी जिंदगी पर सवाल उठा रहा है। खुद को पलक की ननद बताने वाली लता नाम की महिला ने मीडिया के सामने दावा किया है कि शादी के बाद भी पलक के कई लोगों से अफेयर थे और उसके पास कई 'अश्लील वीडियो' मौजूद हैं।
हालांकि इन दावों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है और पुलिस ने भी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। दूसरी तरफ पलक का मायका पक्ष लगातार दहेज प्रताड़ना और मानसिक दबाव की बात कह रहा है। ऐसे में यह मामला अब सिर्फ आत्महत्या या दहेज मौत तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि आरोप-प्रत्यारोप की जंग बनता जा रहा है।

ननद ने लगाए गंभीर आरोप
पलक रजक की मौत के बाद पहली बार ससुराल पक्ष खुलकर मीडिया के सामने आया। खुद को पलक की ननद बताने वाली लता ने कहा कि पलक का व्यवहार ठीक नहीं था और शादी के बाद भी वह कई लोगों के संपर्क में थी। लता का दावा है कि उसके पास पलक के कई आपत्तिजनक वीडियो हैं, जिन्हें वह सही समय आने पर सार्वजनिक करेगी।
लता ने यह भी आरोप लगाया कि पलक गांजा पीती थी, बीयर पीती थी और अक्सर गैर लड़कों के साथ घूमती थी। हालांकि उसने अपने किसी भी दावे का सार्वजनिक तौर पर कोई सबूत पेश नहीं किया।

'पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश'
लता ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि पलक पहले भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुकी थी। उसके मुताबिक, पलक ने एक बार हाथ काट लिया था और मायके में भी फांसी लगाने की कोशिश की थी। ससुराल पक्ष का कहना है कि पलक मानसिक तनाव में रहती थी और इसी वजह से यह घटना हुई।
पति अमित रजक ने भी खोले कई राज
गिरफ्तार किए गए पति अमित रजक ने भी पुलिस और मीडिया के सामने कई दावे किए हैं। अमित का कहना है कि पलक के शादी से पहले और शादी के बाद भी दूसरे पुरुषों से संबंध थे। उसने कहा कि उसके पास वीडियो और चैट जैसे सबूत मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: 'पापा ये मुझे मार डालेंगे', हत्या या सुसाइड? मौत से 20 मिनट पहले पलक ने फोन पर क्या कहा? सामने आई कहानी
अमित ने यह भी दावा किया कि घटना वाले दिन जब पलक ने आत्महत्या की कोशिश की, तब उसने उसके पिता को फोन किया था। अमित के मुताबिक, पिता ने कथित तौर पर कहा था कि "अगर मर रही है तो मर जाने दो।"
दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज
दूसरी तरफ पलक के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उस पर कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पलक को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति अमित रजक, सास मीरा और देवर आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच में
पुलिस अब पलक के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है। जांच में ऐसी कई रील्स सामने आई हैं जिनमें उसने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights और Depression जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। 10 मई को पोस्ट की गई एक रील में भी उसने लगातार रोने, नींद न आने और मानसिक तनाव जैसी बातें लिखी थीं। वहीं शादी की सालगिरह पर डाली गई एक रील में भी टूटने और दर्द के संकेत मिले थे।
मौत से पहले पिता को किया था फोन
जांच में यह भी सामने आया है कि मौत से करीब 20 मिनट पहले पलक ने अपने पिता को फोन किया था। अब पुलिस उस कॉल की डिटेल और बातचीत की जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि यह कॉल पूरे मामले की जांच में अहम भूमिका निभा सकता है।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
CSP अतुल सोनी के मुताबिक, अभी जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर काम कर रही है। फिलहाल पुलिस ने न तो ससुराल पक्ष के आरोपों की पुष्टि की है और न ही दहेज प्रताड़ना के आरोपों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला है।
ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: 'कोई नैरेटिव सेट ना करें',सास गिरिबाला पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 10 बड़े अपडेट
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications