Kolkata: रिहाइशी बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट, 22 लोग हुए घायल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सिलेंडर ब्लास्ट की खबर सामने आई है। इस हादसे में 22 लोगों के घायल होने की खबर है।

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को बड़ा हादसा सामने आया है। यहां कोलकाता के बिछली घाट के पास स्थित एक बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। ब्लास्ट के बाद यहां आग लग गई और इस हादसे में 22 लोगों के घायल होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार कोलकाता स्थित पांच मंजिला गार्डेन रीच बिल्डिंग में यह हादसा हुआ है। गुरुवार की शाम को जब ग्राउंड फ्लोर पर खाना बन रहा था, उस वक्त सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, इसमे 2 बच्चे भी शामिल हैं, जिसमे से एक की उम्र 8 और दूसरे की 12 वर्ष है।
रिपोर्ट के अनुसार बिचलीघाट रोड पर गुरुवार की शाम को आग लगी थी, जोकि सिलेंडर ब्लास्ट से और बढ़ गई। ज्वाइंट सीपी शंख शुभ्र चक्रवर्ती ने बताया कि बिल्डिंग में रह रहे कुछ लोग खाना बना रहे थे, उसी वक्त यह हादसा हुआ है। अधिकतर लोग जो यहां घायल हुए हैं, वह आग में झुलसे हैं।
घायलों में 20 लोगों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है जबकि 2 बच्चों को सीएमआरीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर सर्विसेज के डीजी रणवीर कुमार ने बताया कि आग पर शाम को काबू पा लिया गया है।
इलाके में रहने वाले काशिम जफर ने बताया कि जब हम नमाज पढ़ रहे थे, उसी दौरान नीचे के फ्लोर पर आग लग गई। पहले हमे लगा कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से है, हम लोग तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़े और घायलों को बचाया। यहां के मेयर फिरहद हाकिम घटना के बाद घायलों का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे












Click it and Unblock the Notifications