बंगाल बोर्ड ने 12वीं टॉपर के नाम की जगह बताया उसका धर्म, विरोध में उतरे कई संगठन

कोलकाता, 23 जुलाई: बंगाल बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिसमें एक लड़की ने टॉप किया। इस दौरान बोर्ड ने लड़की के नाम की जगह उसका धर्म बताया, जिस पर अब कई संगठनों ने आपत्ति जताई है। इसके साथ ही काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (WBCHSE) की प्रमुख महुआ दास के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन हुआ। साथ ही उनको हटाने की मांग की जा रही है।

Bengal

दरअसल महुआ दास ने गुरुवार को रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि इस साल उच्चतम अंक 499 हैं, जो एक मुस्लिम लड़की ने हासिल किया है। वो मुस्लिम लड़की मुर्शिदाबाद की रहने वाली है। इसके बाद से बंगाल की राजनीति गर्मा गई। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल छात्र परिषद ने महुआ दास के खिलाफ प्रदर्शन किया। जब प्रदर्शनकारी दास के ऑफिस की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिसके चलते उनके बीच झड़प भी हुई।

वहीं बंगाल इमाम एसोसिएशन ने कहा कि ये बहुत ही शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं। नाम की जगह किसी टॉपर का धर्म बताना गलत है। लड़की ने पढ़ाई के जरिए अपने धर्म का नाम रोशन किया है, लेकिन इस तरह छात्रों के बीच धार्मिक भेदभाव पैदा करना सही नहीं है। जिस वजह से वो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से महुआ दास को हटाने की मांग करते हैं।

वहीं कांग्रेस ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। ममता सरकार को चाहिए कि वो तुरंत दास से माफी मांगने के लिए कहें। अगर वो ऐसा नहीं करती हैं, तो उनको पद से हटा देना चाहिए। मामला बढ़ता देख टीएमसी ने भी इस पर सफाई दी। टीएमसी प्रवक्ता तापस रॉय के मुताबिक इन सब चीजों से बचा जा सकता था। अगर वो लड़की के धर्म की जगह उसको छात्रा के रूप में संदर्भित करतीं, तो ज्यादा अच्छा रहता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+