पश्चिम बंगाल में कोरोना के 10,774 नए केस, टेस्ट किए गए हर पांच में से एक शख्स मिला संक्रमित
कोलकाता, 21 अप्रैल: पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 10,774 नए केस मिले हैं। वहीं 58 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। सिर्फ कोलकाता में ही कोरोना के 2500 नए मरीज मिले हैं। बुधवार को जो टेस्ट किए गए हैं, उनमें से 20 फीसदी सैंपल पॉजिटिव आए हैं। यानी टेस्ट किए गए हर पांच व्यक्तियों में से एक संक्रमित मिला है। बुधवार को करीब 50 हजार टेस्ट पश्चिम बंगाल 24 घंटे के अंदर किए गए। जिसमें 10,774 लोग संक्रमित मिले।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले मंगलवार को राज्य में कोरोना के 9,819 नये मामले सामने आए थे और 46 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को 50,044 नमूने जांचे गए थे, जिसमें 9819 लोग पॉजिटिव मिले थे। पश्चिम बंगाल में कोरोना के कुल मामले अब 6 लाख 90 हजार हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मरीजों की संख्या 63,456 है। पश्चिम बंगाल में कोरोना से अब तक 10,710 लोगों की जान गई है।
देश में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
देश में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संक्रमण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 2023 लोगों की मौत हुई है और 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है। कोरोना महामारी के चलते अब तक 1,82,553 लोगों की जान जा चुकी है।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी कोरोना संक्रमित, पीएम मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications