Odisha Train Accident: 'लड्डू गोपाल ने मुझे बचा लिया', आखिरी समय में महिला ने रद्द कर थी यात्रा
Balasore Train Accident News in Hindi: ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना में शिकार हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस में महिला की जान इसलिए बच गई की आखिरी वक्त में टिकट कैंसिल कर दिया था। महिला ने बताया आखिर उसने क्यों टिकट कैंसिल कर

Coromandel Express Accident: 'जाको राखे साईयां मार सके ना कोय' कहावत ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में कई यात्रियों के साथ चरितार्थ हुई। कुछ ने यात्रा से पहले टिकट रद्द करा ली तो कुछ की सीट अदला-बदली के चलते जान बच गए। इसी क्रम में एक और महिला लक्ष्मी दास सरकार (Laxmi Das Sarkar) की इसी तरह की कहानी सामने आई है। जो कि उनकी जान बचाने में लड्डू गोपाल की बड़ी कृपा रही। महिला ने कहा कि लड्डू गोपाल यानी भगवान कृष्ण ने उन्हे बचा लिया। तो चलिए समझते हैं आखिर मामला क्या है?
किस वजह से टिकट रद्द करना पड़ा?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महिला लक्ष्मी दास सरकार (Laxmi Das Sarkar) ने बताया कि कैसे अंतिम समय में उसे अपना टिकट रद्द करना पड़ा। महिला ने जान बचने के पीछे लड्डू गोपाल की कृपा बताई। 2 जून को, हावड़ा निवासी लक्ष्मी सरकार दास शालीमार स्टेशन से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार होने के लिए पूरी तरह तैयार थी। वह अपनी बेटी से मिलने चेन्नई जा रही थी, जो शहर की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती है। लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी जिसके चलते उन्हें टिकट रद्द करवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को दफ्तर में अर्जेंट काम आ गया था जिस वजह से टिकट रद्द करवाना पड़ा।
मेरे साथ लड्डू गोपाल, मुझे फिर से यात्रा करने में कोई डर नहीं
वही जब लक्ष्मी दास सरकार से पूछा गया कि क्या वह कोरोमंडल ट्रेन में यात्रा करने से डरेंगी भी। इसपर महिला ने कहा कि यह किसी डर की बात नहीं है। मुझे किसी चीज का डर नहीं है क्योंकि मेरे साथ लड्डू गोपाल हैं।
288 लोगों की मौत, 1000 से अधिक घायल
बता दें कि 2 जून की शाम 7 बजकर 10 मिनट पर कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी और बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गई थी। इस भीषण दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हो गई थी और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। प्रधानमंत्री, रेलमंत्री ने दुर्घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications