'TMC के लोगों ने मेरे कपड़े उतारकर पीटा, मैं BJP से जुड़ी हूं', कूचबिहार में मारपीट की शिकार पीड़िता
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में कथित तौर पर एक मुस्लिम महिला को प्रताड़ित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार बीजेपी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साध रही है।
बीजेपी नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता को निर्वस्त्र कर एक किलोमीटर तक उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी पिटाई की।

मंगलवार यानी आज पीड़ित महिला ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती बयां की। पीड़िता ने बताया कि टीएमसी के लोगों ने मुझे पीटा। मेरे कपड़े उतारकर पिटाई की गई। मुझे ममता बनर्जी और पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैं बीजेपी से जुड़ी हूं। पीड़िता पश्चिम बंगाल राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मिली। जब उनसे पूछा गया कि राज्यपाल से मिलने के बाद उन्हें न्याय मिलने का कितना भरोसा है, तो महिला ने कहा कि मैं आश्वस्त हूं।
TMC ने आरोपों से किया किनारा
उधर, टीएमसी नेताओं ने अल्पसंख्यक नेता पर हमले के संबंध में बीजेपी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह एक पारिवारिक विवाद से उपजा मामला है।
7 आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
वहीं, घोक्साडांगा पुलिस स्टेशन में पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि 25 जून को टीएमसी की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया और निर्वस्त्र करके पीटा। करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा भी। मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications