कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में आपातकाल लगाने की मांग की

कोलकाता, 28 मार्च। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को मांग की है कि पश्चिम बंगाल में आपातकाल लगाया जाए। अधीर रंजन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में पूरी तरह से चौपट हो गई है, लिहाजा आर्टिकल 355 का प्रयोग करते हुए यहां आपातकाल लगाना चाहिए। दरअसल जिस तरह से बीरभूम में 8 लोगों को घर में बंद करके जिंदा जला दिया गया उसके बाद से ममता सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

adhir

कदमतला से हावड़ा के बीच अधीर रंजन चौधरी ने पदयात्रा निकाली थी, इस दौरान उन्होंने छात्र अनीस खान की रहस्यमयी मौत की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की थी। बता दें कि अनीस खान की फरवरी माह में मौत हो गई थी। चौधरी ने कहा कि एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में हो रही हैं। छात्र नेता अनीस खान को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया गया और राज्य सरकार जांच के नाम पर असल षड़यंत्रकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद अब बीरभूम जिले में यह हिंसक घटना सामने आई है जहां 8 लोगों को जान से मार दिया गया है।

चौधरी ने कहा कि जलड़ा में हमारे पार्ध, तपन कांडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस मामले में भी सही जांच नहीं की गई। यह सभी घटनाएं साफ तर पर स्पष्ट करती हैं कि पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष जांच नहीं हुई है। लिहाजा इस स्थिति में हम मांग करते हैं कि पश्चिम बंगाल में आपातकाल घोषित किया जाए, ममता बनर्जी प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभालने में बुरी तरह से विफल हो गई हैं। बता दें कि आर्टिकल 355 के तहत प्रदेस में आपातकाल लगाया जाता है, जिसके तहत केंद्र सरकार प्रदेश की रक्षा के लिए हस्तक्षेप कर सकती है और आंतरिक उथल-पुथल को शांत करने के लिए जरूरी कदम उठा सकती है है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+