पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद की समशेरगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का कोरोना वायरस से निधन

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद रेजुल हक का इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था...

कोलकाता, अप्रैल 15: पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच मुर्शिदाबाद जिले की समशेरगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रेजुल हक का गुरुवार को कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद रेजुल हक का इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोहन मित्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बुधवार कोरोना वायरस के 5892 नए केस सामने आए थे, जो अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है।

coronavirus

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के सचिव रोहन मित्रा ने ट्वीट करते हुए बताया, 'मुर्शिदाबाद जिले में समशेरगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रेजुल हक का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया है। यही सच्चाई है, जिसका हम सामना कर रहे हैं। जाग जाइए और सतर्क रहिए। इस साल बचे रहिए, जीवित रहिए ताकि अगले साल का बंगाली कैलेंडर देख सकें।'

कोरोना को लेकर चुनाव आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में चार चरण के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और पांचवें चरण के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल में रैलियों को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। चुनावी सभाओं और रैलियों में कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का पालन करने को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस से हालात बेहद खराब हैं। गुरुवार को देशभर में एक दिन के अंदर कोरोना वायरस के 2,00,739 नए मामले दर्ज किए गए। दैनिक मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 14,71,877 तक पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+