ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, यूक्रेन से लौटे छात्रों को समायोजित करने की अपील की

कोलकाता, 16 मार्च: रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते हजारों भारतीय छात्रों को अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर भारत वापस आना पड़ा है। जिसके बाद उनके आगामी भविष्य पर संकट के बादल छाए हुए हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर इन छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप और देश के निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए समायोजित करने का अनुरोध किया है।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए उन्हें यूक्रेन के छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप और देश के निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए समायोजित करने और अनुमति देने के लिए सुझाव प्रदान किया है।

पत्र में पश्चिम बंगाल की सीएम ने पीएम मोदी से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्य आवश्यकता में ढील देने का भी आग्रह किया है। एनएमसी की वर्तमान शर्त यह है कि केवल वे छात्र जो राष्ट्रीय प्रवेश पात्रता परीक्षा (एनईईटी-यूजी) उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें ही मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता है। यूक्रेन से लौटे कई छात्र इस आवश्यकता को पूरा नहीं करते हैं। यह अनुरोध किया जाता है कि इन छात्रों को समायोजित करने के लिए एक बहुत ही विशेष मामले के रूप में प्रासंगिक दिशानिर्देशों में ढील दी जा सकती है।

इससे पहले ममता बनर्जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर वापस लौटे छात्रों के लिए पश्चिम बंगाल के मेडिकल और इंजीनियरिंग के कॉलेजों में पढ़ाई की व्यवस्था करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, ऐसे छात्रों को फीस में भी रियायत दी जाएगी। बुधवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में सीएम ममता बनर्जी ने यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों के साथ वार्तालाप किया और उनकी समस्या सुनी।

ममता बनर्जी ने कहा कि मेडिकल काउंसिल को इस बाबत पत्र लिखेंगे, ताकि इनके पढ़ने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही मेडिकल सीट की संख्या बढ़ाने की भी फरियाद करेंगे। इस बाबत मेडिकल कमीशन से जाकर बंगाल के अधिकारी मुलाकात करेंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि यह युद्धकालीन व्यवस्था है। यह वर्तमान व्यवस्था को प्रभावित नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+