राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने भाजपा को चेताया, आसान नहीं होगी आपकी राह
ममता बनर्जी बोलीं- राष्ट्रपति चुनाव अकेले दम पर नहीं जीत सकती भाजपा:ममता बनर्जी बोलीं- राष्ट्रपति चुनाव अकेले दम पर नहीं जीत सकती भाजपा
नई दिल्ली, 16 मार्च: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने कहा है कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बावजूद राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनकी राह आसान नहीं होगी। भाजपा अपने दम पर राष्ट्रपति का चुनाव नहीं जीत सकती है। बुधवार को ममता बनर्जी विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर हुई बहस का जवाब दे रही थीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष से एकजुट होने की अपील की।

ममता बनर्जी ने कहा, जल्दी ही राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ये समझ ले कि उनको विपक्ष के भी समर्थन की जरूरत होगी, वो अकेले नहीं जीत पाएंगे। बीजेपी के लिए इस बार राष्ट्रपति चुनाव आसान नहीं होने वाला है, उनके पास देश के कुल विधायकों के आधे भी नहीं हैं। विपक्षी दलों के पास देश भर में अधिक विधायक हैं। यहां तक कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने वाली समाजवादी पार्टी के पास भी पिछली बार की तुलना में अधिक विधायक हैं। हम कहना चाहते हैं कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव इस वर्ष जुलाई में होना है। काफी समय से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में लगीं ममता बनर्जी ने अब इस चुनाव को ध्यान में रखते हुए बात कही है।
पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को बुधवार को यूक्रेन से वापस आए छात्रों के भविष्य की चिंता जताते हुए एक चिट्ठी भी लिखा है। अपने में पत्र में ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि यूक्रेन से लौटे छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप और देश के निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिले, इसके लिए केंद्र की ओर से हस्तक्षेप किया जाए। इसको लेकर ममता बनर्जी ने अपनी ओर से भी चिट्ठी में कुछ सुझाव दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications