Bypoll Result: भवानीपुर में ममता बनर्जी की बंपर जीत, प्रियंका टिबरेवाल को 58832 वोटों से हराया
कोलकाता, 3 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल उपचुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट पर टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंपर जीत दर्ज की है। उपचुनाव में हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही भवानीपुर में ममता बनर्जी ने बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार से अधिक वोटों के अंतर से मात दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी से मिली हार के बाद ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर पर जीत दर्ज करना उनकी साख की बात थी।
Recommended Video

भवानीपुर उपचुनाव के नजीते आने के बाद से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी जीत के बाद कोलकाता में अपने आवास के बाहर अपने समर्थकों को बधाई दी। भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के 20वें राउंड की मतगणना तक ममता बनर्जी, बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल से 56,388 मतों से आगे थीं। नतीजे आने बाद सीएम ममता ने प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ 58832 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर से ममता बनर्जी 12 हजार से अधिक वोटों से आगे, TMC कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू
अपनी जीत के बाद ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 मतों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है। भवानीपुर में लगभग 46% लोग गैर-बंगाली हैं। उन सभी ने मुझे वोट दिया, पश्चिम बंगाल के लोगों की नजर भवानीपुर पर है और इसी ने मुझे प्रेरित किया है।' बता दें कि पूर्व राज्य सभा सांसद मानस रंजन भुनिया के भवानीपुर सीट से इस्तीफा देने के बाद से यहां की सीट खाली थी जिसके बाद ममता बनर्जी ने यहां से अपना नामांकन दर्ज किया था। श्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए भाजपा को पटखनी देकर एक बार फिर से सत्ता हासिल की थी। लेकिन ममता बनर्जी को नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications