पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर से ममता बनर्जी 12 हजार से अधिक वोटों से आगे, TMC कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू
कोलकाता, अक्टूबर 03। पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को हुए मतदान के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इन तीन सीटों में से सबसे अहम सीट भवानीपुर है, जिसपर हर किसी की नजर है, क्योंकि भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ी हैं। ममता के खिलाफ इस सीट से बीजेपी प्रियंका टिबरेवाल चुनाव लड़ी थीं। उपचुनाव के रूझानों में तृणमूल कांग्रेस काफी आगे चल रही है। भवानीपुर से ममता बनर्जी काफी आगे हैं। वहीं अन्य दो सीटों पर भी टीएमसी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इस बीच बंगाल में ममता की जीत का जश्न भी शुरू हो गया है।
Recommended Video

ममता के घर के बाहर शुरू हुआ जश्न
दरअसल, कोलकाता में ममता बनर्जी के घर के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। अभी तक की मतगणना के मुताबिक, ममता बनर्जी लगभग 29 हजार वोटों से आगे हैं। ममता के आगे होने की खबर को सुनते ही टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी कई राउंड की काउंटिंग होना बाकी है।
चौथे राउंड की गिनती के बाद क्या स्थिति?
आपको बता दें कि भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 9वें राउंड की गिनती तक 37504 वोट मिले हैं। वहींं बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को 3962 वोट हासिल हुए हैं। सीपीएम के श्रीजिब बिस्वासको 315 वोट मिले हैं, जबकि नोटा में 114 वोट गए हैं।
नंदीग्राम से चुनाव हार गई थीं ममता बनर्जी
आपको बता दें कि ममता बनर्जी बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव हार गई थीं। उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन उन्हें नियमों के अनुसार 6 महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता लेनी थी, इसलिए ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। भवानीपुर के अलावा जांगीपुर औऱ समसेरगंज सीट पर भी उपचुनाव हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications