मुर्शिदाबाद में TMC नेता पर बम से हमला, ड्राइवर की मौत

कोलकाता, 16 अगस्त: बंगाल में राजनीतिक हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब मुर्शिदाबाद में टीएमसी नेता पर बम से हमला करने की खबर सामने आई है, इस हादसे में टीएमसी नेता तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिस टीएमसी नेता पर यह हमला हुआ, उनका नाम शाह आलम सरकार हैं, वो मुर्शिदाबाद जिले के रानी नगर में ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष हैं। हमला उस वक्त हुआ जब वो गोधोनपारा में से घर की तरह लौट रहे थे।

TMC leader

इस हमले को लेकर पुलिस ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता बाल-बाल बचे है, जबकि उनके ड्राइवर की रविवार देर रात बमों से हमले में मौत हो गई। इस हमले में दो अन्य लोग भी घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार टीएमसी नेता की कार गोधोनपारा रोड चौराहे के पास आ रही थी, जब कुछ अज्ञात बदमशों ने रास्ता रोक दिया और बम फेंकना शुरू कर दिया। हमले में घायलों को गंभीर हालत में मुर्शिदाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां 40 वर्षीय ड्राइवर अब्दुर सत्तार की मौत हो गई।

वहीं टीएमसी नेता के सहयोगी सोहेल राणा और उनके सुरक्षा गार्ड जैनल आबेदीन को भी चोटें आईं। इधर रानीनगर से टीएमसी विधायक सौमिक हुसैन ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में शाह आलम सरकार मेरे चुनावी एजेंट थे। उन्होंने मुझे 81,000 मतों के अंतर से जीतने में मदद की। कांग्रेस, वामपंथी और भाजपा उन्हें मरवाना चाहती थी। मुझे संदेह है कि किसी विपक्षी नेता ने हमले की योजना बनाई है।

टीएमसी के आरोपों को भाजपा के मुर्शिदाबाद (दक्षिण) ने खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी व्यक्ति हमले में शामिल नहीं था। स्थानीय कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने भी आरोपों से इनकार किया है। इधर, रानी नगर थाने के अधिकारियों ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+