West Bengal: TMC कार्यकर्ता के घर पर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

West Bengal Hindi News: पूर्व मिदनापुर में टीएमसी नेता के घर हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद बीजेपी ने टीएमसी पर निशाना साधा। इसी इलाके में आज अभिषेक बनर्जी की जनसभा है।

West Bengal

पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले में शुक्रवार को एक विस्फोट हुआ, जिसमें अभी तक दो लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे। इस विस्फोट के पीछे की वजह देसी बम था, लेकिन वो कैसे फटा इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा कि जिस घर में विस्फोट हुआ वो तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना का था। पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी इसी इलाके में शनिवार यानी आज जनसभा करने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक भूपति नगर थाने के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में शुक्रवार रात विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक घटनास्थल से दो शव बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई। सूत्रों के मुताबिक दोनों मृतक टीएमसी के कार्यकर्ता थे, लेकिन पार्टी ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

बीजेपी ने लगाया आरोप
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इस घटना के बाद टीएमसी पर निशाना साधा। बीजेपी ने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता बम बना रहे थे, तभी ये विस्फोट हुआ। ऐसे में साफ होता है कि राज्य की हालत की जिम्मेदार ये पार्टी है। इससे पहले डेगंगा में 6 नवंबर को टीएमसी नेता के घर धमाका हुआ था, उस घटना में भी दो लोग घायल हुए थे।

सुवेंदु अधिकारी के गढ़ में अभिषेक बनर्जी
आपको बता दें कि आज टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की उसी इलाके में जनसभा है, जहां पर ब्लास्ट हुआ। ये जगह विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का गढ़ है, जो पहले ममता बनर्जी के करीबी हुआ करते थे। पिछले चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली और नंदीग्राम से ममता बनर्जी को मात दी। वहीं दूसरी ओर सुवेंदु डायमंड हार्बर के लाइट हाउस में आज गरजेंगे, जो अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+