BJP युवा मोर्चा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या, सुवेंदु अधिकारी ने TMC पर लगाया आरोप

कोलकाता, अक्टूबर 18। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में पॉलिटिकल किलिंग थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी की यूथ विंग के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और सुवेंदु अधिकारी ने इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। जानकारी के मुताबिक, बंगाल के दिनाजपुर में इटाहार के बीजेपी युवा नेता मिथुन घोष की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Mithun Ghosh

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की हत्या- सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी ने एक ट्वीट के जरिए बताया है, "भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मिथुन घोष की रविवार को नॉर्थ दिनाजपुर जिले के इटहार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह टीएमसी कार्यकर्ताओं की करतूत है, जिन्होंने अपने मालिक के आदेश पर इस घटना को अंजाम दिया है।" सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम मिथुन घोष को नहीं भूलेंगे।

अस्पताल ले जाते वक्त हुई मिथुन घोष की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार की रात हमलावरों ने मिथुन घोष को उनके घर के बाहर गोली मारी। बताया जा रहा है कि मिथुन पेट में कई गोलियां लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिथुन घोष की हत्या का आरोप सुकुमार घोष और संतोष महतो नाम के दो शख्स पर लगा है। पुलिस का दावा है कि मिथुन घोष ने उसे ये दोनों के नाम अस्पताल ले जाते समय बताये थे।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश कमेटी के सदस्य प्रदीप सरकार ने बताया है कि मिथुन घोष पर इससे पहले भी हमला हुआ था, जब वो एबीवीपी नामांकन जमा करने के लिए इटाहर कॉलेज जा रहे थे। उस वक्त उनके पैर में गोली मारी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+