Delhi Power Cut: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! आज इन इलाकों में रहेगा पावर कट, चेक करें BRPL शेड्यूल
Delhi Power Cut: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने 29 मई 2026 के लिए मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है।
कंपनी के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में मरम्मत, नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट के काम की वजह से कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

BRPL का कहना है कि यह शटडाउन बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और भविष्य में फॉल्ट की समस्या कम करने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में जिन इलाकों में बिजली कटौती होनी है, वहां रहने वाले लोगों को पहले से जरूरी तैयारी करने की सलाह दी गई है।
BSES Outage List: इन इलाकों में रहेगा बिजली शटडाउन
बिजली आपूर्ति करने वाली BRPL ने राजधानी के कई इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती रखरखाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफार्मर बदलने जैसे आवश्यक कार्यों के लिए होगी।
प्रभावित क्षेत्रों की सूची देखें: निज़ामुद्दीन का प्रगति मैदान (दोपहर 1:29-2:14, RMU मेंटेनेंस); साकेत का शेख सराय पॉकेट सी फेज-1 (सुबह 10:05-11:05, RMU गैस प्रेशर कम); जनकपुरी (सुभाष नगर ब्लॉक 4) सुबह 10:00-12:00 (LT सर्किट अपग्रेड); अशोक नगर ब्लॉक 1 (सुबह 9:00-1:00, ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट)।
अन्य प्रभावित इलाकों में मोहन गार्डन का ओम विहार हस्तसाल फेज 5 (सुबह 10:00-12:00, LT सर्किट अपग्रेड); जाफरपुर के मांडेला कलां व कायर गांव (सुबह 10:00-12:00, ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस) शामिल हैं।
नजफगढ़ का महेश गार्डन, नानु राम पार्क, झाटिकारा (सुबह 9:00-11:00, ट्रांसफार्मर अपग्रेड); तथा सरिता विहार का मीठापुर (सुबह 8:00-10:00, ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट) भी इस सूची में है। अपने एरिया की पुष्टि BRPL की आधिकारिक लिस्ट में करें।
Power Cut होने पर लोगों को क्या सलाह?
बिजली कटौती वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से मोबाइल, इन्वर्टर और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। साथ ही पानी की मोटर और अन्य जरूरी काम बिजली कटौती से पहले निपटा लें।
BRPL ने कहा है कि मौसम या तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार शटडाउन के समय में बदलाव भी संभव है। ऐसे में उपभोक्ता कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन से अपडेट लेते रहें।













Click it and Unblock the Notifications