पश्चिम बंगाल: बीजेपी की रथ यात्रा में तोड़फोड़, टीएमसी पर लगे आरोप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'रथयात्रा' में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। यह घटना कथित रूप से तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की रैली के तुरंत बाद पुरलिया जिले के मनबाजार शहर में हुई। जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीजेपी ने इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है जबकि टीएमसी ने बीजेपी के इन आरोपों को खारिज किया है।

Recommended Video
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब परिवर्तन रथ यात्रा जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के दौरों को पूरा करने के बाद पुरुलिया लौट रही थी। भाजपा के अमित मालवीय ने कहा कि बीजेपी की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान यात्रा रथ के साथ उस समय तोड़फोड़ की गई जब वह पुरुलिया में पार्क किया गया था। घटना में बस चालक को चोटें आई हैं।
उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटुलपुर से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। टीएमसी इसे रोकने में कभी सफल नहीं होगी। बीजेपी ने इस घटना के बाद सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीजेपी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से लगातार राज्य में हिंसा की खबरें आ रही हैं। इस हिंसा में अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है।
गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती बाकी चार राज्यों के साथ ही 2 मई को होगी। तारीखों के ऐलान के बाद तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने पर शुक्रवार को सवाल उठाया हैं। केरल और तमिलनाडु में चुनाव एक चरण में छह अप्रैल को होंगे।












Click it and Unblock the Notifications