बंगाल राजनीतिक हिंसा: 5 मई को बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, आज बंगाल जाएंगे नड्डा

कोलकाता, मई 4: बंगाल में तीसरी बार लगातार तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, हालांकि ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार गईं। बीजेपी का आरोप है कि पूर्ण बहुमत मिलने के बाद टीएमसी के कार्यकर्ता बौखला गए हैं और वो बदले की भावना से बीजेपी के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल पुलिस खुद टीएमसी के गुंडों को समर्थन दे रही, जिस वजह से बंगाल बीजेपी के नेता गृहमंत्री अमित शाह से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंगलवार को बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

Recommended Video

    West Bengal Result 2021: राजनीतिक हिंसा पर गंभीर BJP, पश्चिम बंगाल पहुंचे JP Nadda | वनइंडिया हिंदी
    jp naddd

    बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक नड्डा 4 मई को बंगाल पहुंचेंगे। इसके बाद राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी उन्हें पूरी रिपोर्ट देंगे। फिर वो हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वहीं बीजेपी ने मीडिया के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दावा किया गया कि ममता बनर्जी की हार के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु अधिकारी के चुनाव कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। हिंसा के इन सब मामलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी सख्ती दिखाई है। साथ ही बंगाल सरकार से चुनाव बाद हुई हिंसा की रिपोर्ट मांगी है।

    5 मई को बीजेपी का प्रदर्शन
    बंगाल हिंसा को देखते हुए बीजेपी ने नई रणनीति तैयार की है, जिसके तहत वो 5 मई को देशभर में टीएमसी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। बीजेपी हाईकमान के मुताबिक सभी मंडलों के संगठन इसमें हिस्सा लेंगे और इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। हालांकि कोरोना महामारी के बीच होने वाले इस प्रदर्शन पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

    राज्यपाल से मांगी मदद
    बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में शुरू हुई हिंसा में 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई, प्रदेश में भय का वातावरण है। सत्ताधारी पार्टी हाथ बांध कर बैठी है, पुलिस निष्क्रिय है। हम राज्यपाल के पास निवेदन लेकर आए थे, उन्होंने निवेदन स्वीकार किया और आश्वासन दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+