बंगाल: एगरा में बरसे अमित शाह, कहा- जीत के बाद नहीं बख्शे जाएंगे TMC के गुंडे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए बीजेपी हाईकमान ने राज्य में मोर्चा संभाल लिया है, जहां रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एगरा में रैली की। इस दौरान टीएमसी को एक बड़ा झटका लगा, क्योंकि पार्टी की स्थापना के वक्त से ममता बनर्जी के साथ रहे शिशिर अधिकारी भी रैली में शामिल हुए। शिशिर के बेटे सुवेंदु अधिकारी ने सबसे पहले टीएमसी से बगावत की थी। साथ ही वो नंदीग्राम सीट से सीएम ममता को टक्कर दे रहे। वहीं रैली में अमित शाह ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

Recommended Video

    Bengal Election: Bankura में गरजे PM Modi, कहा- अब कटमनी का खेल नहीं चलेगा | वनइंडिया हिंदी
    बंगाल

    शाह के मुताबिक ममता दीदी ने मां, माटी और मानुष का नारा दिया था, लेकिन क्या वो बदला? क्या उन्होंने घुसपैठियों से आपको आजादी दिलाई? अगर हमारी सरकार बनी तो हम अगले 5 साल में बंगाल को घुसपैठ मुक्त बना देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारे 130 कार्यकर्ता मारे गए हैं। टीएमसी के गुंडों को ये नहीं सोचना चाहिए कि उन्हें बख्शा जाएगा। जब बंगाल में 2 मई को हमारी सरकार बनेगी तो हम उन पर कार्रवाई करेंगे।

    अमित शाह के मुताबिक ममता बनर्जी को सोनार बंगाल नहीं बनाना, उन्हें बस अपने भतीजे को सीएम बनाना है। साथ ही दावा किया कि इस बार बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। वहीं मंच से बोलते हुए शिशिर अधिकारी ने कहा कि बंगाल को अत्याचार से बचाओ, हम आपके साथ हैं, हमारा परिवार आपके साथ है। जय सिया राम, जय भारत।

    सुवेंदु ने खेला है बड़ा दांव
    पिछले साल सुवेंदु अधिकारी ने सबसे पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वो पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए। धीरे-धीरे उनके पीछे कई विधायक, सांसद और मंत्री बीजेपी में आ गए। सुवेंदु के शक्ति प्रदर्शन के बाद हाईकमान ने उन्हें नंदीग्राम से टिकट देकर ममता बनर्जी के सामने उतार दिया। वैसे देखा जाए तो ये सुवेंदु का बड़ा दांव है। अगर वो जीतते हैं तो उनका कद काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। वहीं हार होने पर सुवेंदु के साथ ही उनके परिवार की राजनीतिक छवि पर काफी बुरा असर पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+