बिष्णुपुर सीट पर दीदी का दांव! BJP सांसद पति को टक्कर देगी TMC उम्मीदवार पत्नी

Lok Sabha Election 2024: इस साल लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले की संभावना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इसी कड़ी में, तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिससे यह साफ हो गया है कि बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस आमने-सामने होंगी।

दरअसल, बहरमपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ दीदी ने क्रिकेटर युसूफ पठान को चुनावी पिच पर उतारा है। वहीं, इसी तरह बिष्णुपुर सीट पर ममता ने बीजेपी सांसद को टक्कर देने के लिए उनकी ही पत्नी को चुनावी रण में उतार दिया है। विष्णुपुर सीट अब पति-पत्नी का अखाड़ा बनता नजर आ सकता है। रस्सा-कशी साफ देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कौन हैं ये पति-पत्नी?

bishnupur Lok Sabha Seat

बीजेपी ने बिष्णुपुर सीट से बीजेपी सांसद सौमित्र खां को टिकट दिया है। वहीं, टीएमसी ने इसी सीट पर सौमित्र की पत्नी सुजाता मंडल खां को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि इस सीट पर पति-पत्नी में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों पति-पत्नी के शादी संबंधों में खटास आ चुकी है।

पार्टी मोह में तलाक तक पहुंचा रिश्ता
आपको बता दें कि साल 2020 में सुजाता मंडल के टीएमसी ज्वाइन करते ही सौमित्र खां ने पत्नी को तलाक देने की पेशकश की थी। सौमित्र खां ने कहा था कि बीजेपी में परिवारवाद चलता नहीं है। टीएमसी ने मेरी पत्नी की चोरी की है। मैं अपनी पत्नी को तलाक दूंगा। हालांकि, उनकी पत्नी ने कहा था कि अलग होने की बात मैंने नहीं की थी, मैं आज भी उनके नाम का सिंदूर लगाती हूं।

कैसा है सौमित्र खां का राजनीतिक सफर?
पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के दुर्लभपुर गांव में 8 दिसंबर 1980 को जन्मे सौमित्र खां की हिंदू धर्म में अच्छी आस्था है। सौमित्र खां ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की। विधायक चुने गए। साल 2013 में सौमित्र ने कांग्रेस छोड़कर टीएमसी का दामन थामा। 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर विष्णुपुर सीट से जीत दर्ज की। 2019 में सौमित्र ने टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए और जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+