बीरभूम हिंसा पर ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, कहा- हमें अपने राज्यों के लोगों की चिंता है, ये यूपी नहीं है

कोलकाता। बीरभूम में हुए हिंसा के बाद विपक्ष लगातार ममता बनर्जी सरकार को घेरने की कशिश में जुटा हुआ है। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है, हमें अपने राज्य के लोगों की चिंता है। हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी को तकलीफ हो। बीरभूम, रामपुरहाट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने ओसी, एसडीपीओ को तत्काल बर्खास्त कर दिया है। मैं कल रामपुरहाट जाऊंगी।

birbhum incident mamata banerjee said this is not up

इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि यह बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं। मैंने तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हाथरस भेजा था लेकिन हमें प्रवेश नहीं दिया गया। लेकिन हम किसी को यहां आने से नहीं रोक रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि गुजरात और राजस्थान में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। मैं रामपुरहाट की घटना को सही नहीं ठहरा रहा हूं। हम निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा हुई। इस दौरान एक दर्जन घरों में आग लगा दी गई, जिस वजह से 8 लोगों की मौत हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक एसआईटी का गठन किया, लेकिन विपक्ष लगातार हमलावर है। अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी इस घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है, जिस पर आज यानी कि 23 मार्च को दोपहर 2 बजे चीफ जस्टिस की बेंच सुनवाई करेगी।

Recommended Video

    Birbhum Violence: यूपी का नाम लेकर क्या बोल गईं Mamata Banerjee ? | Bengal | वनइंडिया हिंदी

    वहीं दूसरी ओर नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों का एक दल आज दोपहर बीरभूम के रामपुरहाट जाएगा, जहां पर नरसंहार हुआ था। उनके साथ बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह, ज्योतिर्मय सिंह महतो भी साथ होंगे।

    वहीं दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा कि हमें शर्म आती है कि पश्चिम बंगाल में ऐसी घटना हुई। बेगुनाहों और बच्चों को जिंदा जला दिया गया। इस वजह से लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में अब तक 200 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+