Swami Dipankar: 1200 दिन, लाखों कदम और एक संकल्प: स्वामी दीपांकर ने क्यों शुरू की भिक्षा यात्रा?

Swami Dipankar: हिंदू सनातन व्यवस्था के प्रमोटर और अध्यात्मवादी स्वामी दीपांकर इन दिनों अपनी भिक्षा यात्रा को लेकर काफी चर्चित हैं, वो जो पिछले 1200 दिनों से लगातार गांवों, कस्बों और शहरों की पदयात्रा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल चलना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना, सामाजिक समरसता का संदेश देना और हिंदू समाज को एकजुट करना है।

आज जब अधिकांश लोग सुविधाओं और आरामदायक जीवन की तलाश में रहते हैं, तब स्वामी दीपांकर ने कठिन मार्ग को चुना। उन्होंने यह साबित किया है कि परिवर्तन केवल भाषणों और नारों से नहीं आता, बल्कि उसके लिए धरातल पर उतरकर लोगों के बीच जाना पड़ता है, यह केवल दूरी तय करने की यात्रा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने की यात्रा है।

Swami Dipankar

पिछले तीन वर्षों से अधिक समय में उन्होंने हजारों लोगों से संवाद किया है। लोगों से सीधे मिलने-जुलने और समाज के सभी वर्गों से भिक्षा स्वीकार करने जैसे सरल लेकिन गहरे काम के ज़रिए, उन्होंने उन पूर्वाग्रहों को चुनौती दी है जिन्हें दूर करना नामुमकिन माना जाता था।

सम्मान, समानता और एकता से बनता है सशक्त समाज

आज, हो सकता है कि यह बदलाव आंकड़ों में न दिखे, लेकिन बातचीत में ज़रूर दिखता है। इस यात्रा का प्रभाव केवल कार्यक्रमों या सभाओं तक सीमित नहीं है। इसका असर लोगों की सोच में दिखाई देने लगा है। युवा पीढ़ी जातिगत पहचान से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के व्यापक हितों के बारे में विचार कर रही है। अनेक परिवार पुरानी सामाजिक बाधाओं और भेदभावपूर्ण मान्यताओं पर पुनर्विचार कर रहे हैं। धीरे-धीरे यह समझ विकसित हो रही है कि एक सशक्त और संगठित समाज की नींव परस्पर सम्मान, समानता और एकता पर ही टिक सकती है।

'परिवर्तन की शुरुआत बड़े मंच से नहीं बल्कि छोटे कदम से होती है'

आने वाले वर्षों में जब सामाजिक समरसता, सामाजिक एकता और जातीय विभाजनों को कम करने के प्रयासों की चर्चा होगी, तब स्वामी दीपांकर की यह यात्रा निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में याद की जाएगी। उन्होंने यह दिखाया है कि परिवर्तन की शुरुआत किसी बड़े मंच से नहीं, बल्कि एक छोटे कदम से होती है और जब वह कदम समाजहित में उठाया जाता है, तो वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन जाता है।

'एक आंदोलन, एक संदेश और एक मिशन'

स्वामी दीपांकर की भिक्षा यात्रा सिर्फ़ एक यात्रा नहीं है बल्कि यह एक आंदोलन, एक संदेश और एक मिशन है। अब सवाल यह नहीं है कि बदलाव मुमकिन है या नहीं, बल्कि ये है कि क्या हम सिर्फ तमाशबीन बने रहेंगे, या इस बदलाव में हिस्सेदार बनेंगे?

कौन हैं स्वामी दीपांकर?

स्वामी दीपांकर सनातनी एक संत और समाज सुधारक हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ था। उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की और वहीं से आध्यात्मिक दीक्षा ली है, एक धार्मिक परिवार में जन्मे दीपांकर ने मात्र 8 साल की उम्र में घर का सुख-आराम छोड़ दिया था। वो इन दिनों 'भिक्षा यात्रा' पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जातिगत भेदभाव को कम करना, सामाजिक समरसता बढ़ाना और समाज में एकता का संदेश फैलाना है।

यह पढ़ें:Ekadashi June 2026: परम और निर्जला एकादशी कब है? नोट कर लें सही डेट
यह पढ़ें:Ekadashi June 2026: परम और निर्जला एकादशी कब है? नोट कर लें सही डेट
यह पढ़ें:June Vrat Tyohar 2026: जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, किस दिन एकादशी? कब है वट पूर्णिमा व्रत?
यह पढ़ें:June Vrat Tyohar 2026: जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, किस दिन एकादशी? कब है वट पूर्णिमा व्रत?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+