IND vs AFG: डेब्यू में जीता दिल और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने मानव सुथार, इनाम लेकर दिया बेहद भावुक बयान

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 300 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में भारत की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेल रहे युवा स्पिनर मानव सुथार सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट चटकाकर अफगान बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा गया कि क्या टेस्ट क्रिकेट वाकई बहुत आसान है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में सफलता हासिल करना बेहद मुश्किल काम है।

IND vs AFG

सपना हो गया पूरा

मानव सुथार ने टीम इंडिया की डेब्यू कैप मिलने के पल को याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना उनका बचपन का सपना था। जब उन्हें यह कैप मिली तो वह पल उनके लिए बिल्कुल अलग था। उन्हें खुद अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि वे देश के लिए खेल रहे हैं।

बैटिंग से पिच को समझने का मिला मौका

मैच के दौरान अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए मानव सुथार ने बताया कि जब वे पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे थे, तभी उन्हें समझ आ गया था कि पिच से स्पिनर्स को मदद मिल रही है। इसके बाद जब कप्तान ने उन्हें गेंदबाजी सौंपी, तो उनका पूरा ध्यान सही लाइन और लेंथ के साथ गेंद की गति में लगातार बदलाव करने पर था।

क्या रणनीति अपनाई

पिच के मिजाज को समझने के बारे में बात करते हुए सुथार ने कहा कि शुरुआत में वे सिर्फ अपनी स्टॉक डिलीवरी पर भरोसा कर रहे थे। जब उन्हें महसूस हुआ कि विकेट थोड़ा धीमा खेल रहा है, तब उन्होंने अपनी गति में बदलाव किया। मैच में दूसरी नई गेंद मिलने को उन्होंने अपने लिए बड़े गर्व और जिम्मेदारी की बात बताया।

क्या रहा सबसे बड़ा सबक?

इस यादगार मैच से मिले सबसे बड़े सबक के बारे में बात करते हुए मानव सुथार ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट सिर्फ और सिर्फ धैर्य का खेल है। यहाँ आपको एक ही टप्पे पर लगातार गेंदबाजी करनी होती है। उन्होंने कहा कि निरंतरता और धैर्य बनाए रखकर ही इस बड़े फॉर्मेट में अपनी टीम के लिए कामयाबी हासिल की जा सकती है।

IND vs AFG: भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया
IND vs AFG: भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+